फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 2021! टीवी सितारों ने साझा की बीते साल की यादें, मांगी सबकी बढ़िया सेहत के लिए दिल से ये दुआ

Wed, 30 Dec 2020 06:08 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नया साल भी आ ही गया। नई उम्मीदें, नए सपने और सेहत के नए तौर तरीके लेकर आ रहा नया साल 2021 का सबको इसलिए भी इंतजार है कि इस साल शायद सबको वैक्सीन लग जाए और सब फिर वैसे ही आपस में मिलना जुलना शुरू कर दें, जैसे कि साल भर पहले था। इस मौके पर टेलीविजन के सितारे बता रहे अपने मन की बात और साझा कर रहे हैं अपनी ख्वाहिशें, ख्वाब और ख्याल नए साल 2021 के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
मेघा रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक ‘अपना टाइम भी आएगा’ में रानी का रोल निभा रहीं मेघा रे ने कहा, "2020 मेरे लिए मिलाजुला साल रहा। जहां इस महामारी ने बहुत-से लोगों को प्रभावित किया, वहीं इस साल मेरा पहला शो भी आया। दूसरों के संघर्षों को देखते हुए मैंने यह जाना कि मेरे संघर्ष इतने ज्यादा नहीं हैं और मैं इससे पार हो जाऊंगी, और मैंने यह किया भी! इस साल इतनी मुश्किलों के बावजूद मुझे ‘अपना टाइम भी आएगा’ जैसे खूबसूरत शो में यह खास रोल निभाने का मौका मिला। अब मुझे 2021 का बेसब्री से इंतजार है। मैं उम्मीद करती हूं कि आने वाला साल हम सभी के लिए बेहतर रहे और हम अंततः कोविड-19 से मुक्त हो सकें।"
विज्ञापन

3 of 7
प्रथम कुंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ में मनी बिरला का रोल निभा रहे प्रथम कुंवर कहते हैं, "2020 से मैंने सबसे बड़ा सबक यह सीखा कि जिंदगी में खुश रहने के लिए हमें बहुत थोड़े की जरूरत होती है। हमने छोटी से छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ़ी और अपना साल पूरा किया जबकि हम ना तो बाहर जा सकते थे ना पार्टी कर सकते थे। पूरे लॉकडाउन के बावजूद जहां कई लोगों ने नौकरियां गंवाईं, वहीं मुझे दो नए शोज़ मिले, जिनमें से एक है 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा'। यह इस साल की सबसे अच्छी बात है। शूटिंग का मेरा पहला दिन 2020 की मेरी सबसे खूबसूरत यादों में से एक था। उम्मीद है कि नया साल सभी के लिए एक सुरक्षित, बेहतर और समृद्ध साल साबित होगा।"

4 of 7
अधविक महाजन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘तेरी मेरी एक जिंदड़ी’ में जोगिंदर का रोल निभा रहे अधविक महाजन कहते हैं, "जहां ये साल बहुत-से लोगों के लिए मुश्किल भरा रहा, वहीं मेरे लिए यह काफी फलदायक साल रहा। इस दौरान मुझे अपनी पहली शॉर्ट फिल्म मिली और इसे दर्शकों, दोस्तों और परिवार की तरफ से भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला। मुझे अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कुछ वक्त भी मिला, जो मैं पिछले कुछ समय से करना चाहता था। इसके अलावा मुझे 'तेरी मेरी एक जिंदड़ी' में भी रोल मिला। मैं उम्मीद करता हूं कि 2021 में दर्शक इस शो को अपना प्यार और आशीर्वाद देंगे।"
विज्ञापन

5 of 7
गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में गुड्डन का रोल निभा रहीं कनिका मान ने कहा, "मैं हमेशा ही बहुत-सी आशाओं और फ्रेश माइंड से नए साल की शुरुआत करती आई हूं। अपनी रूटीन लाइफ से थोड़ा अलग जाकर नया साल मनाने से बेहतर और कुछ नहीं होता और इस बार मैं दो दिनों के लिए अपने शहर पानीपत जा रही हूं। वैसे, मेरी मां और मेरा भाई मेरे साथ मुंबई में ही रहते हैं, लेकिन मुझे लॉकडाउन के बाद से अपने डैड से मिलने का मौका नहीं मिला और ना ही मैं अपने बाकी रिश्तेदारों से मिल पाई थी। उनके साथ मनाया गया हर त्यौहार, हर अवसर आज भी यादगार है। मैं एक बार फिर उन्हीं खुशियों और मस्ती का इंतजार कर रही हूं, जो मैंने लॉकडाउन के दौरान की थी।"
विज्ञापन

6 of 7
चेतन हंसराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'ब्रह्मराक्षस 2' में टाइटल रोल निभा रहे चेतन हंसराज ने कहा, "वैसे 2020 बहुत-से लोगों के लिए मुश्किल भरा साल रहा, लेकिन इसने मुझे सिखाया है कि किसी भी बात की शिकायत ना करें और हमारे पास जो भी है, उसके आभारी रहें। मैंने इस दौरान कंप्यूटर की तीन-चार भाषाएं सीखीं और मैंने इस दौरान डाटा साइंस में एक कोर्स भी किया। जब मैं आर्थिक रूप से मुश्किल में था और सितंबर तक मेरे पास कोई काम नहीं था, तब भी मैंने पॉजिटिव रहना सीखा। मैं मानता हूं कि यह मेरी पॉजिटिविटी ही थी, जिसकी वजह से मुझे ब्रह्मराक्षस 2 में इतना अच्छा रोल मिला। इस दौरान मैंने जो एक बात सीखी, वो यह कि अपने जज्बात और विचारों पर नियंत्रण रखने की शक्ति खुद में ही होती है। इसी के साथ अब मुझे साल 2021 का इंतजार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुग्धा चापेकर और पूजा बनर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में प्राची का रोल निभा रहीं मुग्धा चापेकर ने कहा, "मेरे लिए न्यू ईयर का मतलब है परिवार के साथ वक्त बिताना, अच्छा खाना खाना और कुछ बढ़िया फिल्में देखना! ये साल सभी के लिए बड़ा मुश्किल रहा और मैं उम्मीद करती हूं कि नया साल सभी की जिंदगी में खुशियां और स्वास्थ्य लेकर आएगा। मेरी ओर से सभी को हैप्पी न्यू ईयर!" इसी धारावाहिक में  में रिया का रोल निभा रहीं पूजा बनर्जी कहती हैं, "मेरी नए साल से जुड़ीं कुछ खूबसूरत यादें हैं। मैं हर साल न्यू ईयर ईव पर चर्च जाती हूं। कैरोल गाने की परंपरा के लिए मैं चर्च की गायक मंडली का हिस्सा थी और इसमें मुझे बहुत मजा आता था। न्यू ईयर मेरे दिल के बहुत करीब रहा है।”

राखी सावंत की निजी जिंदगी पर राहुल महाजन का खुलासा, बोले- शादी के दो साल बाद भी नहीं मनाई सुहागरात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें