देशभर में इन दिनों शादियों का माहौल बना हुआ है। ऐसे में आम हो खास सभी कपल इस मौके पर शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी अपने मंगेतर राहुल शर्मा के साथ मंगलवार यानी 16 नवंबर को सात फेरे लेने वाली हैं। वहीं, शादी से पहले एक्ट्रेस की प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं।
अभिनेत्री यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे थे। श्रद्धा ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी के अलग- अलग समारोह की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में वह अपनी सगाई की अंगूठी और हाथों में लगी मेंहदी दिखाती नजर आ रही हैं।