फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Childrens Day: बाल दिवस पर देखिए अपने पसंदीदा टीवी शो, शक्तिमान-शाका लाका बूम बूम-सोन परी को लोग नहीं हैं भूले

Thu, 14 Nov 2024 11:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Childrens Day: 14 नवंबर को हर साल भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्रेम था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। आज बाल दिवस के मौके पर देखिए ये खास टीवी शोज, जिन्हें आज भी बच्चे और बूढ़े भूला नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाल दिवस पर देखें ये टीवी शोज - फोटो : सोशल मीडिया
आज 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर आप भी देखिए ये प्रसिद्ध टीवी शोज, जिन्हें बच्चे और बूढ़े आज भी देखना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में वैसे तो कई प्रसिद्ध टीवी शोज हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे खास रहे हैं, जिन्होंने बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी अपना दीवाना बनाया। इस लिस्ट में शक्तिमान, सोन परी और शाका लाका बूम बूम जैसे टीवी शोज शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोन परी - फोटो : सोशल मीडिया
सोन परी
सोन परी एक ऐसा टीवी शो जिसने बच्चों को परियों की दुनिया से रुबरु करवाया। या यू कह सकते हैं कि सोन परी भारतीय बच्चों की काल्पनिक साहसिक टेलीविजन सीरीज रही है। सोन परी का प्रसिद्ध शो 2000 से 2006 तक स्टारप्लस पर प्रसारित हुआ। इस टीवी शो में फ्रूटी नाम की एक छोटी लड़की की कहानी को बड़े ही प्यार और जादूई ढंग से दिखाया गया है। आप इसके कई एपिसोड यूट्यूब पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोन परी - फोटो : सोशल मीडिया
सोन परी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला एक काल्पनिक टेलीविजन धारावाहिक शो था, जो बच्चों को बहुत प्रिय हुआ करता था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कई भाषाओं में इस कार्यक्रम का अनुवाद किया गया। बाद में यह स्टार उत्सव पर भी प्रसारित किया गया। 21 मिनट की अवधि के इस शो को देखने के लिए बच्चे क्या बूढ़े भी बेसब्री से इंतजार किया करते थे। फ्रूटी की मां का स्वर्गवास हो जाता है, जिस वजह से फ्रूटी की जिंदगी नीरस हो चुकी होती है। इसी उदासी भरे माहौल में सोन परी उसकी दोस्त बन जाती है और फ्रूटी के जीवन में खुशियां लौट आती है। फिर रहस्य और रोमांच का एक नया अध्याय आरम्भ होता है, जिसे सभी ने पसंद किया।

4 of 5
शाका लाका बूम बूम - फोटो : सोशल मीडिया
शाका लाका बूम बूम
शाका लाका बूम बूम एक भारतीय टेलीविजन शो रहा है। यह शो बच्चों पर आधारित है। 24 मिनट की अवधि के इस टीवी शो को हर कोई देखना पसंद करता था। विजय कृष्ण आचार्या ने इस शो का लेखन और निर्देशन किया था। यह टीवी शो 15 अक्तूबर 2000 से डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित हुआ था। पहला टीवी शो 30 एपिसोड का था, जिसमें विशाल सोलंकी संजू के रूप में नजर आए थे। इस शो की कहानी संजू नाम के चारों ओर घूमती है, जिसे एक जादुई कलम मिल जाती है। उस कलम की खासियत यह है कि उससे जो भी चित्र बनाया जाता है वो वास्तविक रूप ले लेता है। इस शो में हंसिका मोटवानी ने शोना का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया
शक्तिमान
शक्तिमान मुकेश खन्ना द्वारा निर्मित एक भारतीय सुपरहीरो टेलीविजन शो है, जो 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित किया गया। इस शो को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इसके कई शोज आप आसानी से यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस टीवी शो में मुकेश ने शक्तिमान और उसके दूसरे व्यक्तित्व पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री की भूमिका निभाई, जो समाचार पत्र आज की आवाज के लिए एक फोटोग्राफर के तौर पर काम करता है। शक्तिमान को एक ऐसे इंसान के रूप में दर्शाया गया, जिसने ध्यान और प्रकृति के पांच तत्वों-अंतरिक्ष, पृथ्वी, वायु, अग्नि और जल के माध्यम से अलौकिक शक्तियां मिली हैं। इस शो के बाद 2011 में शक्तिमान: द एनिमेटेड सीरीज और 2013 में हमारा हीरो शक्तिमान नाम की एक टेलीविजन फिल्म भी आई थी।
Mahavatar: 'महावतार' में चिरंजीवी परशुराम के रोल में विक्की कौशल का धांसू लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें