फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: सौतेली बेटी के आरोपों के बीच 'अनुपमा' के समर्थन में आए राजन शाही, बोले- आपकी मेहनत ही जवाब है

Thu, 14 Nov 2024 08:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, शो के निर्माता राजन शाही अभिनेत्री रूपाली गांगुली के समर्थन में आए हैं और एक नोट साझा कर उन्हें मेहनती बताया है। राजन शाही ने कहा,  "रूपाली आप अपनी मेहनत, ईमानदारी और अपने अच्छे व्यवहार से डीकेपी/शाही प्रोडक्शंस में हम सभी को हर दिन, हर पल प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राजन शाही और रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम @rajan.shahi.543
टेलीविजन की मोस्ट डिमांडिंग अभिनेत्री रूपाली गांगुली अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। रूपाली गांगुली इस समय में अपने शो अनुपमा के साथ टेलीविजन पर राज कर रही हैं। हाल ही में, अभिनेत्री की सौतेली बेटी ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके जवाब में अभिनेत्री ने उस पर मानहानि का मुकदमा भी ठोक दिया। अब अनुपमा शो के निर्माता राजन शाही अभिनेत्री के समर्थन में आए हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री के समर्थन में उतरे राजन शाही
अब हाल ही में, शो के निर्माता राजन शाही अभिनेत्री रूपाली गांगुली के समर्थन में आए हैं और एक नोट साझा कर उन्हें मेहनती बताया है। राजन शाही ने कहा,  "रूपाली आप अपनी मेहनत, ईमानदारी और अपने अच्छे व्यवहार से डीकेपी/शाही प्रोडक्शंस में हम सभी को हर दिन, हर पल प्रेरित करती हैं। अनुपमा से आपने "इतिहास" रचा है, एक ऐसा बेंचमार्क सेट किया है, जो शायद ही कोई कर पाता है।"


विज्ञापन

3 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रूपाली गांगुली पर टीम को है गर्व
राजन शाही ने आगे लिखा, "एक अभिनेत्री के रूप में आपने हमारी टीम के हर एक सदस्य काफी प्रेरित क्या है। आपकी कड़ी मेहनत ही सभी के लिए आपका मुंहतोड़ जवाब है। उम्मीद है कि आप हमेशा की तरह मुस्कुराती रहेंगी और अपने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती रहेंगी। हमें आप पर गर्व है। हम हमेशा और हर समय में आपके साथ हैं।"

4 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस का मिला समर्थन
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसे रीपोस्ट करते हुए, रूपाली ने राजन शाही को अनुपमा देने और उस पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया। यही नहीं, रूपाली को फैंस का भी खूब समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
यह है पूरा मामला
बता दें कि अश्विन की बेटी ईशा वर्मा तब से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब से उन्होंने रूपाली पर अपने पिता के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध रखने का आरोप लगाया है। ईशा की मां सपना और अश्विन की शादी 1997 में हुई थी। हालांकि, 2008 में दोनों अलग हो गए। बाद में उन्होंने 2013 में रूपाली से शादी की और वे रुद्रांश नाम के एक बेटे के माता-पिता हैं।

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर अविनाश-दिग्विजय के बीच हुई हाथापाई, मिश्रा बोले- भूल जाऊंगा कॉन्ट्रैक्ट...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें