कोरोना महामारी के इस दौर में जहां लोग बीमारी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ रोजगार को लेकर भी हलकान हो रहे हैं। लॉकडाउन का असर फिल्मों और तमाम शोज की शूटिंग पर पड़ा है। इन सबके बीच कुछ ऐसे भी सितारे हैं जो कोरोना के कारण नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दोहरे रवैये के कारण परेशान हैं।
टीवी एक्टर्स के साथ दोहरा रवैया
बॉलीवुड में आपने नेपोटिज्म और तरह-तरह के मुद्दे कई बार सुने होंगे। समय-समय पर कमतर सेलेब्स ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के इस रवैये के शिकार होते हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खासकर जब बात टीवी एक्टर्स की हो तो कई दफा फिल्म वालों की शान में बट्टा आ जाता है और ये फिल्मों में इन्हें काम देने से कन्नी काटते नजर आते हैं।
विवेक दहिया ने किया खुलासा
इन मामलों पर कुछ लोग चुप्पी साध लेते हैं तो कुछ खूब बेबाकी से अपनी आपबीती सुनाते हैं। अब आजिज होकर दिव्यांका त्रिपाठी के पति और अभिनेता विवेक दहिया ने भी एक खुलासा किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जिसकी वजह से वे दो सालों से घर पर बेरोजगार बैठे हैं।