टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और पति विवेक दहिया ने शो की पूरी टीम के साथ बुडापेस्ट में आउटडोर शूट किया। हाल ही में बुडापेस्ट से शूटिंग कर लौटे विवेक ने कुछ चौका देने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Vivek Dahiya
विवेक ने बताया कि बुडापेस्ट एयरपोर्ट पर उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा। मैं और दिव्यांका बोर्ड करने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन वहां के अधिकारियों ने अधिकारियों ने अमेरिकियों को प्राथमिकता दी।
विवेक ने बताया, 'मैं 18 साल का था तब से ट्रैवल कर रहा हूं और यूके में 7 साल रहकर पढ़ाई की है। इन 14 सालों में मैने कभी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया। बुडापेस्ट पहला ऐसा शहर है जहां मुझे नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा।'
4 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया
बुडापेस्ट के शुरुआती दिनों में इस तरह की कुछ घटनाएं हुई थी लेकिन मैनें इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। बाद में मुझे एहसास हुआ कि बाहरी लोगों के प्रति उनका नजरिया वाकई भेदभावपूर्ण है।
वहीं दूसरी तरफ आप भारत को देखें तो हम अपने लोगों से ज्यादा बाहरी लोगों को प्राथमिकता देते हैं। यहां एक टूरिस्ट को भी उतनी ही इम्पार्टेंस दी जाती है जितनी यहां के नागरिक को। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी को एयरपोर्ट पर इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ा हो।