बीते 53 दिनों से बिग बॉस का लग्जरी बजट जीरो है ऐसे में घरवालों के ऊपर दबाव का बनना लाजमी है। लेकिन हाल ही में बीबी कोर्ट टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट की जी-तोड़ मेहनत को देखते हुए बिग बॉस बेहद खुश हैं। जिस वजह से घरवालों को उनका पहला लग्जरी बजट दिया है।
पढे़ं- इस फिल्म से निकाल दिए गए थे अक्षय कुमार, अब खुद बताई वजह
विज्ञापन
2 of 5
Hiten
प्रोमो के अनुसार बिग बॉस के इस फैसले से घर में खुशी का माहौल है जो बीते टास्क के दौरान काफी खराब हो गया था। हितेन ने बिग बॉस की चिट्ठी को सभी घरवालों के सामने पढ़ा। जिसके मुताबिक घरवालों को 2200 लग्जरी प्वाइंट मिले हैं लेकिन कुछ घरवालों के द्वारा नियम उल्लंघन होने पर और बीबी कोर्ट में जजों की असहमति बनने पर लग्जरी प्वाइंट में बड़ी कटौती की।
पढे़ं- Movie Review: रेप का बदला, कमजोर दिल वालों के लिए नहीं 'अज्जी'
विज्ञापन
3 of 5
Priyank Sharma
आकाश के बार बार सो जाने पर 500 प्वाइंट्स तो वहीं आकाश और प्रियांक के अंग्रेजी भाषा के इस्तेमाल पर भी 200 प्वाइंट्स काटे गए। इसके साथ ही लग्जरी टास्क में जजों की असहमति पर 400 प्वाइंट्स काटे। जिसे सुनकर घरवालों के चेहरे का रंग ही उड़ गया हालांकि खत की आखिरी लाइन कुछ घरवालों के चेहरे पर मुस्कान लाने में जरूर कामयाब रही।
पढे़ं- Bigg Boss के घर में हिना खान ने खोला ऐसा राज, जानकर रह जाएंगे सन्न
4 of 5
Vikas Gupta
बिग बॉस ने विकास गुप्ता के प्रदर्शन से प्रभावित होकर घरवालों की झोली में 400 लग्जरी बजट प्लाइंट्स और दिए। जिससे कुल मिलाकर घरवालों को 1500 लग्जरी बजट प्वाइंट्स मिले।
पढे़ं- 10वें ब्वॉयफ्रेंड के साथ भी सुष्मिता सेन का ब्रेकअप, पिछले चार सालों से था अफेयर
आपको बता दें कि बिग बॉस को शुरू हुए ये 8वां हफ्ता है। बीते 7 लग्जरी बजट में घरवालों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते लग्जरी टास्क में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में ये इस सीजन का पहला लग्जरी बजट है जो उन्हें बिग बॉस में हासिल किया।
पढे़ं- शाहिद नहीं तो फिर किसकी फोटो बनी मीरा की वॉलपेपर, कैमरे में कैद हुआ ये राज
The incredible performance of the housemates helped them win the Luxury Budget. Tune in tonight at 10:30 PM to watch #BB11! #BBSneakPeek pic.twitter.com/lPxzOhnV0U
— Bigg Boss (@BiggBoss) November 24, 2017