विशाल आदित्य सिंह
- फोटो : DR
विशाल ने आगे कहा कि, 'सिद्धार्थ की मां और बहन खतरों के खिलाड़ी में मेरा स्टंट देख रही थीं जहां मैं पानी में तैर रहा था, जबकि मुझे तैरना नहीं आता है। ऐसे में सिद्धार्थ ने मुझे फोन किया और मेरी हिम्मत की तारीफ की। उन्होंने कहा था विशाल जो तूने किया ना वो मैं कभी नहीं कर पाता। मुझे लगता है कि ऐसे लोगों को दुनिया में रहना चाहिए जो दूसरा का इतना हौसला बढ़ाते हैं। फोन पर बात करने के बाद हमारी मुलाकात भी हुई लेकिन ये ऐसी होगी मैंने सोचा नहीं था। इसके दो तीन दिन बाद ही जब उनके निधन की खबर सामने आई तो मैं हैरान रह गया। मैं अभी भी सदमे में हूं'।