बिग बॉस में भले ही तीन महीने आम आदमी से भी नीचे की जिंदगी गुजारनी पड़ती हो लेकिन ड्रेसिंग सेंस के मामले में ये शो बेहद हिट रहा है। लेकिन इस पर भी बड़ा बवाल तब खड़ा हो गया जब हिना ने विकास के ब्लेक पेंट-शर्ट पहनने पर सवाल उठा दिए। हालांकि इस बात पर घर में खूब हंगामा हुआ लेकिन विकास ने बताया कि उन्होंने ब्लेक पेंट-शर्ट क्यों पहने थे.......
विज्ञापन
2 of 5
vikas gupta
जी हां, पोल्ट्री फार्म टास्क के दौरान विकास नहा-धोकर ब्लेक पेंट-शर्ट पहन गार्डन एरिया में टहल रहे थे कि तभी हिना ने विकास की चुटकी लेनी शुरू कर दी। हिना ने विकास को कई बातें कही जिसमें लड़की देखने जा रहे हो, इंटरव्यू देने जा रहे है जैसी तमाम उकसाने वाली बातें।
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
लेकिन विकास थोड़ी देर तक तो कुछ नहीं बोले, लेकिन हिना के बार-बार छेड़ने पर विकास के सब्र का बांध टूट ही गया और उन्होंने हिना को जवाब देना मुनासिब समझा। विकास ने साफ-साफ कह दिया वे कुछ भी पहने कोई किसी के ड्रेसिंग सेंस को लेकर कुछ नहीं कह सकता। यहां तक कि विकास ने हिना को दिल की काली भी बताया।
4 of 5
Hina priyank
इतना ही नहीं, विकास के अच्छे दोस्त प्रियांक शर्मा ने हिना खान से इस बात को लेकर दोस्ती तोड़ डाली है। उन्होंने लव को बोला कि वे हिना को कह दे कि वे उनके पास ना आए। बता दें कि हिना ने विकास का पक्ष लेने पर प्रियांक को भी खरी-खोटी सुनाई। लेकिन अब आपको बताते हैं कि आखिर विकास ने फार्मल ड्रेस क्यों पहनी थी।
विकास ने हिना की बात को दिल से लगा लिया और वॉशरूम में जाकर कपड़े चेंज कर लिए। प्रियांक औऱ अर्शी बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। विकास जैसे ही बाहर आए वे रोते हुए प्रियांक के गले लगकर ये कहने लगे कि उन्होंने अच्छा महसूस करने के लिए ब्लेक पेंट-शर्ट पहनी थी ताकि वे अच्छे मूड में रह सकें।