बिग बॉस के घर में इन दिनों पुराने सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स भी आ गए हैं। फिनाले में इस साल के कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देने के लिए अर्शी खान, विकास गुप्ता, मनु पंजाबी, राखी सावंत, कश्मीरा शाह बिग बॉस के घर में आ गए हैं। ऐसे में अब बाहर से आए कंटेस्टेंट घर के सदस्यों के सामने कुछ खुलासे भी कर रहे हैं। हाल ही में विकास गुप्ता ने अभिनव के सामने कविता कौशिक को लेकर एक खुलासा किया है। जिसे सुन खुद अभिनव भी हैरान रह गए हैं।