फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान इन 2 स्टार्स के साथ हुआ बड़ा हादसा, मौत के मुंह से निकले बाहर

Sat, 04 Aug 2018 09:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vikas Gupta and Aaditya Narayan
ऐसा लगता है कि इस बार 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 9 कुछ ज्यादा ही जोखिम से भरा है तभी तो एक के बाद एक रियलिटी शो के सेट से बुरी खबर आ रही है। कुछ दिन पहले खबर आई थी विकास गुप्ता और जैन इमाम को गंभीर चोट लगी है लेकिन इस बार दो स्टार्स के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर फैंस परेशान जरूर हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vikas Gupta
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी सीरियल प्रोड्यूसर विकास गुप्ता को अजगर ने काट लिया है। कहा जा रहा है कि एक अजगर शो की कंटेस्टेंट और फेमस कॉमेडियन भारती सिंह पर अटैक करने जा रहा था। तभी विकास आए और उन्होंने भारती को बचाने की कोशिश की इसी दौरान अजगर ने विकास को काट लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Aditya Narayan
वहीं शो के दूसरे खिलाड़ी और मशहूर गायक आदित्य नारायण को स्टंट करने के दौरान गंभीर चोट आई है। जानकारी के मुताबिक आदित्य स्टंट कर रहे थे इसी दौरान वह गिर गए जिसकी वजह से उन्हें आंख के पास गंभीर चोट आई है। इस हादसे के बाद आदित्य को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उन्हें एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है।
 

4 of 5
vikas gupta
विकास की बात करें तो अजगर के काटने के बाद उन्हें तुरंत इंजेक्शन दिया गया और आराम करने को कहा गया। खबरों की मानें तो सेट पर हुए इन हादसों की वजह से शो के होस्ट रोहित शेट्टी बेहद खफा हैं। उनका कहना है कि आजतक इस शो में ऐसे घटनाएं कभी नहीं हुई ऐसे में इस तरह की चीजें परेशान करने वाली हैं। इन हादसों के बाद शो के बाकी सभी कंटेस्टेंट खौफ में थे जिसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी' की टीम ने सभी कंटेस्टेंट को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Khatron Ke Khiladi,
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 के सेट पर इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले विकास गुप्ता को स्टंट के दौरान पैर में चोट आई थी तो वहीं जैन इमाम के होठ में चोट लगी थी। आपको बता दें, 'खतरों के खिलाड़ी' शो के दौरान कंटेस्टेंट को डर का सामना करना पड़ता है। शो के दौरान उन्हें तरह तरह के स्टंट करने पड़ते हैं। शो के आखिरी पड़ाव तक जो भी कंटेस्टेंट सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है उसे भारी प्राइज मनी दी जाती है। इस वक्त शो की शूटिंग अर्जेंटीना में हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें