फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं ये 6 टीवी एक्ट्रेस, एक ने इस हीरोइन को भेज दी थी अश्लील तस्वीरें

Fri, 03 Aug 2018 08:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सौम्या टंडन
देश में लड़कियों को छेड़ने और उनके साथ बलात्कार के मामले रोजाना खबरों में आते ही रहते हैं। ऐसे में कई मामलों में मीडिया और पुलिस की नजर नहीं पड़ती है और लड़कियों को आए दिन ये दंश झेलना पड़ता है। लेकिन आम लड़कियां ही नहीं एक्ट्रेस भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं ऐसे में बात  करेंगे उन 6 टीवी एक्ट्रेस की जिन्हें छेड़छाड़ जैसी घटना का सामना करना पड़ा..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
विज्ञापन

2 of 7
actress chitrashi rawat wanted to play olympic
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला का जबरदस्त किरदार करने वाली एक्ट्रेस चित्रासी रावत की। चित्रासी ने बताया कि वह जब हॉकी की ट्रेनिंग के लिए जाया करती थी तो रास्ते में एक ऑटो रिक्शा वाला उन्हें रोज घूरकर देखता था और उन्हें देखकर गाने भी चलाता था। जब चित्रासी ने उनकी समस्या पूछाी तो उसने कहा वह उन्हें पसंद करता है। इसके बाद चित्रासी ने हॉकी उसके ऑटो पर मारी और उस दिन के बाद से उसने कभी चित्रासी को परेशान नहीं किया।
विज्ञापन

3 of 7
jasmin bhasin
टीवी  एक्ट्रेस जैसमीन भसीन ने बताया कि वह अंधेरी के लोखंडवाला से शॉपिंग के लिए जाया करती थी जहां हर बार की तरह दो लड़के उनका पीछा करते थे। इसके बाद जैसमीन ने एक महिला की मदद से वह रास्ता पार किया और उन दोनों बदमाशो के फोटो खींच लिए और पुलिस में देने की धमकी दी। इसके बाद से उन दोनों लड़कों ने कभी जैसमीन को परेशान नहीं किया।

4 of 7
Rashmi Desai
रश्मि ने बताया कि एक बार जब वह रात में काम के लिए कार से जा रही थी तो एक बदमाश उनका पीछा कर रहा था। वह जहां मुड़ रही थीं वो बदमाश भी वहीं मुड़ रहा था। ऐसे में रश्मि बहुत डर गई और आपने एक दोस्त को फोन कर स्पीकर पर लगा दिया। ऐसे में रात में रश्मि को एक पुलिस वाला दिखा और वह उसके पास गई। लेकिन पीछा कर रहे उस शख्स ने पुलिस को देख तुरंत अपना रास्ता बदल लिया।
विज्ञापन

5 of 7
Saumya Tandon
फेमस सीरियल भाभी जी घर पर हैं कि अनीता भाभी ने बताया कि स्कूल के दिनों में उनके सीनियर्स उन्हें बाइक पर फॉलो करते थे। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने रात 8 बजे उनके सामने बाइक रोक ली। उस समय सौम्या ट्यूशन से अपने घर लौट रही थीं। बता दें कि इस दौरान उन लड़कों ने सौम्या के सिर पर कुछ डाला और भाग गए।
विज्ञापन

6 of 7
Bollywood
तानवी ठक्कर ने बताया कि उन्हें एक बार किसी अज्ञात नंबर से कॉल आया जो उन्हें एक प्राइवेट फिल्म में बोल्ड सीन का ऑफर दे रहा था। लेकिन तान्वी ने उसे मना कर दोबारा कॉल ना करने के लिए कह दिया। लेकिन वह नहीं माना और तान्वी को लगातार फोन करता रहा। यहां तक कि उस बदमाश ने तान्वी को अपने प्राइवेट पार्ट के फोटोज भी भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद तान्वी ने कोई देरी ना करते हुए उस बदमाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
TV Serial
आखिर में बात करेंगे टीवी एक्ट्रेस हुनर हेल की। उन्होंने बताया कि एक बार वह शूट करके घर के लिए लौट रही थी। तो उनके घर के बाहर उन्हें एक शख्स दिया जो कि दो से तीन बार उन्हें शूटिंग सेट पर भी नजर आया था। इसके बाद वो शख्स हुनर की कार के पास आया और कार का शीशा थपथपाने लगा। इतने में हुनर ने कॉल कर अपने पति को बुलाया और उसकी जमकर पिटाई करवाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें