बिग बॉस 11 से 'नागिन' अर्शी के बाहर होते ही सभी घरवालों को सांप सूंघ गया। क्योंकि किसी को भी अंदाजा नहीं था कि अर्शी ऐसे अचानक बाहर हो जाएंगी। 'नाइटी गर्ल' के जाने का घर में सभी को दुख हुआ लेकिन एक कंटेस्टेंट जो सबसे ज्यादा भावुक हो फूट-फूटकर रोने लगा...
विज्ञापन
2 of 5
Arshi Khan
शो के वीकेंड का वार में सलमान खान ने बड़ा ही चौंकाने वाला फैसला सुनाया। सलमान ने पहले विकास, शिल्पा और लव को सेफ बताया। इसके बाद आकाश को भी सुरक्षित करार दिया। बता दें कि हिना घर की कैप्टन बनने के चलते पहले ही सेफ हो गईं थी।
विज्ञापन
3 of 5
Vikas Gupta
ऐसे में शक की सूईं सीधे तौर पर पुनीश पर गई और घर में सभी ने और यहां तक कि खुद पुनीश ने भी मान लिया था कि वे ही घर से बेघर होंगे। लेकिन सलमान ने अर्शी का नाम लेकर सबके कान खड़े कर दिए। इस सबके बीच घर में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास को सबसे ज्यादा रोना आया।
4 of 5
Arshi Khan and Vikas
हालांकि घर में सभी कंटेस्टेंट्स को इस बात का दुख हुआ लेकिन विकास के तो आसूं ही नहीं रुक रहे थे। क्योंकि आपको बता दें शिल्पा, आकाश और हिना से लड़ने के बाद अकेले विकास ही उनके दोस्त बचे थे जो उनका साथ दे रहे थे। लेकिन अर्शी के जाने के बाद विकास खुद घर में अकेले रह गए हैं।
क्योंकि विकास के दोस्त हितेन चले गए हैं और इसके साथ ही केवल प्रियांक ही अकेले उनके सपोर्ट में घर में बचे हैं। वहीं, अर्शी ने दोस्ती निभाते हुए विकास को अगले हफ्ते के नॉमीनेशन से बचा लिया जिससे वे सीधे सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।