बिग बॉस 11 में ये पहली बार हुआ है जब शनिवार को किसी कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया गया। इससे पहले के सभी कंटेस्टेंट्स को रविवार को ही निकाला गया था। लेकिन शनिवार को हुए एविक्शन को देखकर यही लग रहा है कि बिग बॉस 24 दिसंबर यानि आज भी बड़ा फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Arshi khan
वीकेंड का वार में 12 वें हफ्ते में 12 वीं कंटेस्टेंट अर्शी खान घर से बेघर हो गई हैं। बता दें कि अर्शी से पहले हितेन भी घर से जा चुके हैं। लेकिन अर्शी के एविक्शन को बड़ा चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। क्योंकि, अभी तक यही माना जा रहा था कि पुनीश और आकाश में से किसी एक को घर से निकाल दिया जाएगा। क्योंकि दोनों को अर्शी से कम वोट मिले थे।
विज्ञापन
3 of 5
Akash and Puneesh
लेकिन एक सोचने वाली बात ये भी है कि शो के 11 वें सीजन में ये पहली बार हुआ है जब किसी कंटेस्टेंट को शनिवार को घर से बेघर कर दिया है। अगर देखा जाए तो आज रविवार 24 दिसंबर को बिग बॉस एक और बड़ा फैसला ले सकता है। यदि ऐसा हुआ तो एविक्शन की तलवार आकाश और पुनीश पर लटक सकती हैं।
4 of 5
puneesh sharma
बता दें कि 26 दिसंबर को पुनीश का बर्थडे भी है। हो सकता है पुनीश अपना इस बार का बर्थडे अपने घर ही मनाएं। लेकिन वीकेंड का वार में घरवालों ने भी नहीं सोचा था कि इस बार अर्शी खान को बेघर कर दिया जाएगा। बता दें कि फिलहाल घर में आकाश और पुनीश के बेघर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अबतक 12 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो चुके हैं और अब घर में केवल सात सदस्य बचे हैं। वहीं शो को खत्म होने में भी तीन सप्ताह और बचे हैं। शो की टीआरपी को देखते हुए इसे दो हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया गया था। लेकिन माना जा रहा है कि शो का फाइनल 14 जनवरी 2018 को होने वाला है।