'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार इस शो में टीवी जगत से जुड़ी कई हस्तियां बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। इस शो की शूटिंग इस वक्त अर्जेंटीना में हो रही है जहां से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक शूटिंग के दौरान शो के दो प्रतियोगी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Khatron Ke Khiladi,
यह दो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि टेलीविजन के जाने माने चेहरे है विकास गुप्ता और जैन इमाम। इस बात की जानकारी दोनों प्रतियोगियों ने इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर करके दी। विकास गुप्ता के पैर में चोट लगी है तो वहीं जैन के होठ पर चोट आई है।
विज्ञापन
3 of 5
Vikas Gupta and Zain
विकास गुप्ता टेलीविजन प्रोड्यूसर हैं और 'खतरों के खिलाडी़' से पहले 'बिग बॉस' सीजन 11 में नजर आए थे। जैन की बात करें तो वह आखिरी बार सीरियल 'नाामकरण' में दिखे थे। सूत्रों की मानें तो इस बार 'खतरों के खिलाड़ी' सितंबर की जगह अगले साल जनवरी में शुरू होगा। हालांकि इस बात की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
4 of 5
Khatron Ke Khiladi
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 में कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष इसमें बतौर कंटेस्टेंट भाग ले रहे हैं। इसके अलावा रिद्धिमा पंडित, अली गोनी जैन इमाम, जास्मनी भसीन,शमिता शेट्टी,आदित्य नारायण, अविका गौर और श्रीसंत भी है। इस शो की शूटिंग 15 जुलाई से शुरू हो गई थी।
आपको बता दें, मशहूर अमेरिकी रियलिटी शो 'फियर फैक्टर' के इस हिंदुस्तानी वर्जन की शुरुआत 2006 में हुई थी। 'खतरों के खिलाड़ी' के सभी सीजन काफी हिट हुए हैं। टीआरपी के मामले में यह शो हमेशा ही टॉप 10 में जगह बना लेता है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यह नए चेहरे क्या कमाल करेंगे।