फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के चंद दिनों बाद ही जूही परमार ने खोली पति की पोल, बताई डिवॉर्स की असली वजह

Thu, 26 Jul 2018 11:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जूही परमार
हाल ही में टीवी के पॉपुलर कपल जूही परमार और सचिन श्रॉफ ने तलाक ले लिया । 8 साल साथ रहने के बाद जूही और सचिन अलग हो गए । तलाक के बाद सचिन ने बयान जारी करते हुए था, 'मैं अब समझ गया हूं कि दोनों तरफ से प्यार होना बेहद जरूरी है ।' जूही को लगता है कि सचिन ने उन्हें तलाक के लिए जिम्मेदार ठहराया है ।
विज्ञापन

2 of 6
जूही परमार
जूही सचिन के बयान से काफी आहत हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्स हस्बेंड के लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा । जूही लिखती हैं, 'लोगों ने अपने मन से कुछ भी सोचा, कुछ भी कहा, कई सवाल पूछे गए और ये भी पूछा गया कि मैं चुप क्यों हूं ।'
विज्ञापन

3 of 6
जूही परमार
'27 जनवरी 2013 में एक मां का जन्म हुआ । मेरी बेटी ही मेरी प्राथमिकता बन गई । हमने तय किया था कि हम एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाएंगे । ये हमारी बेटी के लिए सबसे अच्छा था । मैंने हमेशा ही ये कहा कि इस असफल शादी के लिए हम दोनों ही जिम्मेदार हैं ।'

4 of 6
जूही परमार
'मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे बयानों को इतना तोड़-मरोड़कर पेश किया जाएगा । तुमने शादी टूटने का सारा आरोप मुझपर लगा दिया । तुमने कहा कि इस रिश्ते में कोई प्यार नहीं था । तुमने कहा कि प्यार सिर्फ तुम्हारी तरफ से था । बस तुम ही प्यार करते थे मैं नहीं ।'
विज्ञापन

5 of 6
जूही परमार
इतना ही नहीं जूही ने अपनी डीपी भी बदली और उसमें एक कोट लिखा है । डीपी में लिखा है, 'रिश्ते टूटते हैं तो दर्द होता है । लेकिन अगर आप किसी ऐसे इंसान को खोते हैं जो आपको इज्जत नहीं देता तो इसका मतलब आपने कुछ खोया नहीं बल्कि पाया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही परमार
बता दें कि 15 फरवरी 2009 को जूही और सचिन ने शादी की थी ।  दोनों की 4 साल की एक बेटी भी है जो जूही के साथ ही रहेगी और सचिन उससे समय-समय पर जाकर मिल सकेंगे । जूही और सचिन पिछले 18 महीने से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें