फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: एक-दूसरे के दुश्मन को मिली कालकोठरी की सजा, अर्शी बुरी फंसी इन दो के बीच

Fri, 22 Dec 2017 01:52 PM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
vikas gupta
बिग बॉस में 81 वें दिन अब तक का सबसे हंगामेदार एपीसोड देखने को मिला। जहां दो कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते दिखाई दिए तो वहीं लव और हिना एक ही बेड पर शिफ्ट हुए। लेकिन इन सबके बीच टास्क खत्म होने के बाद इन तीन कंटेस्टेंट को जेल की सजा दी गई...
विज्ञापन

2 of 5
vikas gupta, aakash dadlani
जी हां, आपको बता दें कि पोल्ट्री फार्म टास्क के खत्म होने के बाद बिग बॉस ने घरवालों को आमसहमति से घर के किसी तीन सदस्यों को कालकोठरी की सजा के लिए चुनने का आदेश दिया। पहले इस बात को लेकर घर में खूब खींचातानी हुई इसके बाद घरवाले इस फैसले पर पहुंच ही गए कि कौन जेल जाने के पात्र हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Arshi Khan
घरवालों के फैसले के बाद कार्य की संचालक रही शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस को कालकोठरी की सजा के लिए तीन नाम बताए जिसमें आकाश, विकास और अर्शी खान शामिल हैं। बता दें कि घर के ताजा माहौल के मुताबिक, आकाश की विकास और अर्शी दोनों से ही नहीं पट रही है। लेकिन विकास और अर्शी फिर से अच्छे दोस्त बन गए हैं।

4 of 5
akash
लेकिन जेल में आकाश ने ऐसी हरकते करनी शुरू कर दी जिससे विकास पूरी तरह से चिढ़चिढ़े हो गए। आकाश जेल में ही ऊटपटांग हरकते करते रहे जिससे विकास और अर्शी दोनो हीं परेशान होने लगे। तीनों कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के अगले आदेश तक जेल में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde
बता दें कि घर में ती दिन चले पोल्ट्री फार्म टास्क में कैप्टेनसी के लिए चार दावेदारों के नाम मिल गए हैं। इनमें पहला नाम हिना खान का है उसके बाद शिल्पा, प्रियांक और लव भी हैं। लेकिन अभी इस बात का फैसला नही हुआ है कि कौन घर का अगला कैप्टन होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें