बिग बॉस 11 में अपनी अदाओं से सबको दिवाना बनाने वाली अर्शी खान को घर में दो कंटेस्टेंट्स ने बुरी तरह से घेर लिया। इतना ही नहीं इन दोनों कंटेस्टेंट्स ने अर्शी खान को जबरन किस भी किया..आइए जानते है कि कौन हैं वो दो कंटेस्टेंट्स..
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
हितेन पर पल-पल मरने वाली अर्शी खान अब घर में अकेली पड़ गई हैं। क्योंकि घर में वे हितेन को ही देखकर जी रही थीं। इतना ही नहीं वीकेंड का वार में अर्शी ने हितेन को वोट देकर उन्हें बचाने की भी कोशिश की लेकिन कोशिश नाकामयाब रही। हितेन के जाने के बाद अर्शी के साथ घर के दो कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जबरन किस कर डाला।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
जी हां, आपको बता दें कि घर में प्रियांक और विकास ने अर्शी खान पर झपटकर दोनों तरफ से घेर किस कर डाला। इसके बाद दोनों तीनों जोर-जोर से हंसने लगे। ये बात उस वक्त की है जब बिग बॉस ने हिना को छोड़ सभी घरवालों को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट किया है।
4 of 5
Arshi Khan
दरअसल, बिग बॉस ने आदेश दिया था कि कोई भी सदस्य घर में नॉमीनेशन की बात नहीं करेगा। लेकिन हिना को छोड़ सभी घरवालों ने कोड वर्ड में बात कर बिग बॉस के रूल को तोड़ डाला जिसके तहत सजा के रूप में सभी घरवालों को नॉमीनेट होना पड़ा। बता दें कि इससे पहले आकाश भी अर्शी खान को किस कर चुके हैं।
बता दें कि घर का खेल पूरी तरह से पलट चुका है। क्योंकि घर के हालात ऐसे हो चुके हैं कि कोई भी चौंकाने वाला एविक्शन हो सकता है। इसका सीधा सा उदाहरण है हितेन तेजवानी। हितेन घर में पिछले 11 हफ्तों से बहुत ही सधी हुई गेम खेल रहे थे, लेकिन कब एक ही झटके में वे बाहर हो गए किसी को पता ही नहीं चला।