फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss खत्म होते ही इन सात जोड़ियों का हो गया था ब्रेकअप, दो सितारे झूठ बोलकर गए थे शो में

Sun, 05 Jan 2020 08:08 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Veena, Ashmit, Anup, Jasleen, Tanisha and Armaan Kohli - फोटो : file photo
'बिग बॉस' के घर में कई बार सितारों के बीच प्यार हुआ। कई बार सितारों ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए घर में प्यार का नाटक किया तो कुछ सही में एक दूसरे से प्यार कर बैठे। खास बात है कि दोनों ही सूरतों में किसी का भी प्यार घर के बाहर आते ही कुछ दिनों तक ही चला और फिर ब्रेकअप हो गया। जानें ऐसी जोड़ियों के बारे में जिन्होंने शो में अश्लीलता की हदें तो पार की,प्यार का दिखावा किया और बाद में अलग हो गए।
विज्ञापन

2 of 8
Veena Malik and Ashmit Patel - फोटो : file photo
वीना मलिक-अश्मित पटेल
'बिग बॉस 4' का हिस्सा रहे वीना मलिक और अश्मित पटेल की नजदीकियों की खूब चर्चा हुई। दोनों कई बार एक दूसरे के करीब आते नजर आए लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। दोनों को पूल में मस्ती करते हुए और साथ में समय बिताते हुए घर में सबने देखा। शो के दौरान दर्शकों को ऐसा लगने लगा था कि घर के बाहर आते ही शायद यह दोनों अपने रिश्ते के बारे में कुछ बोलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

3 of 8
Kushal Tandon and Gauhar Khan - फोटो : file photo
गौहर खान-कुशाल टंडन
'बिग बॉस 7' में गौहर और कुशाल पूरे सीजन एक दूसरे के करीब दिखाई दिए। यहां तक कि कुशाल और गौहर ने शो में अपना रिश्ता भी सभी के सामने स्वीकार किया। शो खत्म होने के कुछ दिन बाद तक दोनों का रिश्ता चला लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।  

4 of 8
Pravesh Rana and claudia - फोटो : file photo
प्रवेश राणा और क्लॉडिया
इन दोनों का दोस्ताना भी 'बिग बॉस 3' में चर्चा में रहा। पूरे बिग बॉस के दौरान प्रवेश क्लॉडिया को हिंदी सिखाते नजर आए। यही नहीं वो क्लॉडिया के लिए हिंदी गाने गाते थे और उनके नजदीक रहते थे। शो से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।
विज्ञापन

5 of 8
karishma tanna and upen patel - फोटो : file photo
करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल
'बिग बॉस 8' में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का प्यार भी परवान चढ़ा। उपेन ने तो करिश्मा के साथ अपने रिश्ते को 'बिग बॅास' के घर के बाहर सगाई तक में बदला, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया। 
विज्ञापन

6 of 8
tanisha mukherjee and armaan kohli - फोटो : file photo
तनीषा मुखर्जी-अरमान कोहली
गौहर और कुशाल के साथ 'बिग बॉस सीजन 7' में तनीषा और अरमान कोहली ने भी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था। दोनों के बात करने के तरीके से दर्शकों को लगने लगा था कि यह दोनों रिलेशनशिप में है। शो खत्म होने के बाद यह दोनों अवॉर्ड फंक्शन में भी साथ नजर आए। हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन

7 of 8
gautam gulati and diandra - फोटो : file photo
गौतम गुलाटी और डिआंड्रा
बिग बॉस सीजन 8 में गौतम गुलाटी और डिआंड्रा ने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। शो में दोनों किस भी करते नजर आए थे। बाद में गौतम ने कहा था कि 'हां मैं उसके प्रति आकर्षित था इसलिए उन्हें किस किया था।' 
विज्ञापन

8 of 8
anup jasleen - फोटो : file photo
अनूप जलोटा और जसलीन 
'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की लव स्टोरी खूब सुर्खियों में रही। शो के दौरान इन दोनों ने कहा कि यह दूसरे से प्यार करते हैं तो वहीं शो के बाद खुलासा हुआ कि दोनों झूठ बोलकर शो में गए थे। शो के बाद अनूप जलोटा ने कहा था हम दोनों में गुरू और शिष्य का रिश्ता है जबकि जसलीन शो में कहती रहीं कि हम दोनों लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की बदतमीजी पर कम नहीं हुई सलमान की नाराजगी, रश्मि-आसिम पर भी निकाली भड़ास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें