फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सलमान ने की अजय और काजोल के साथ मस्ती, कंगना ने भी लूटी महफिल

Sat, 04 Jan 2020 06:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 13 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अजय देवगन अपनी 100वीं फिल्म 'तानाजी:द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अजय अपनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म को देश की सर्वश्रेष्ठ 3डी फिल्म बनाना चाहते हैं। इसी सिलसिले में अजय और काजोल, रियलिटी शो 'बिग बॉस' के वीकेंड के वार एपिसोड में पहुंचे। शो टेलीकॉस्ट होने से पहले इस मौके की कुछ खास तस्वीरें सामने आई है जिसमें सलमान, अजय और काजोल के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान, अजय देवगन, काजोल - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सामने आई तस्वीरों में तीनों के बीच खास केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस मौके पर काजोल, सलमान और अजय से कोई रोचक बात साझा करते हुए दिख रही हैं। गौरतलब है कि फिल्म में काजोल ने तानाजी मालुसरे (अजय देवगन) की पत्नी सावित्रीबाई मालुसारे का किरदार अदा किया है। दोनों करीब 11 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान, कंगना रनौत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं इंडस्ट्री की 'क्वीन' कंगना रनौत भी अपनी फिल्म 'पंगा' के प्रमोशन के लिए सलमान खान के इस शो में पहुंची। कंगना इस फिल्म में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हैं। 24 जनवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान, कंगना रनौत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इंडस्ट्री में वैसे तो कंगना की कई कलाकारों से पटती नहीं है लेकिन 'बिग बॉस' के सेट पर उनकी सलमान खान संग खास बॉन्डिग नजर आई। दोनों किसी बात पर जोर-जोर से खिलखिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें