'बिग बॉस' के घर में कई बार सितारों के बीच प्यार हुआ। कई बार सितारों ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए घर में प्यार का नाटक किया तो कुछ सही में एक दूसरे से प्यार कर बैठे। खास बात है कि दोनों ही सूरतों में किसी का भी प्यार घर के बाहर आते ही कुछ दिनों तक ही चला और फिर ब्रेकअप हो गया। जानें ऐसी जोड़ियों के बारे में जिन्होंने शो में अश्लीलता की हदें तो पार की,प्यार का दिखावा किया और बाद में अलग हो गए।