उर्फी जावेद न ही फिल्मों में काम करती हैं और न ही टीवी सीरियल्स में नजर आती हैं। इसके बावजूद वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि, चर्चा में बने रहने का कारण उनका एक्सपेरिमेंटल फैशन, जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल होती रहती हैं। पहले तो सोशल मीडिया यूजर्स उनपर निशाना साधते थे लेकिन अब सेलेब्स भी उनके ड्रेसअप पर कमेंट करने लगे हैं। पहले चाहत खन्ना, फिर कश्मीरा शाह और अब 'अनुपमा' फेम वनराज शाह उर्फ सुधांशु पांडे।