ऋत्विक अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋत्विक अरोड़ा
स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में कुणाल का किरदार निभाने वाले ऋत्विक अरोड़ा लॉकडाउन के बाद शो में नजर नहीं आए थे। अभिनेता ने अपनी वापसी न होने का कारण कोरोना को बताया था। हालांकि शो के निर्माता राजन शाही ने ऋत्विक के अनप्रोफेशनल होने और अधिक फीस की मांग करने की बात को शो से बाहर होने की वजह बताया था। राजन शाही ने बताया कि सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर ने ऋत्विक को शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले उनके पिता से बात करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमने ऋत्विक के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और ऐसे में उनका बर्ताव अनप्रोफेशनल था। फिर भी जब उनके पिता से बात की गई तो उन्होंने 25 दिनों की शूटिंग के लिए दोगुनी फीस की मांग की। इसके बाद भी ऋत्विक ने अपने पिता से ही बार-बार बात करने के लिए कहा और ऐसे में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि ऋत्विक ने इसके लिए बाद में माफी मांगी थी।
Trevor Noah: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर भड़के कॉमेडियन, आलोचकों को दिया करारा जवाब