फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: अनुपमा के वनराज ने उर्फी को बताया घटिया तो अभिनेत्री ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- यह कैसी आयरनी है?

Thu, 27 Oct 2022 12:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद न ही फिल्मों में काम करती हैं और न ही टीवी सीरियल्स में नजर आती हैं। इसके बावजूद वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि, चर्चा में बने रहने का कारण उनका एक्सपेरिमेंटल फैशन, जिसकी वजह से वह काफी ट्रोल होती रहती हैं। पहले तो सोशल मीडिया यूजर्स उनपर निशाना साधते थे लेकिन अब सेलेब्स भी उनके ड्रेसअप पर कमेंट करने लगे हैं। पहले चाहत खन्ना, फिर कश्मीरा शाह और अब 'अनुपमा' फेम वनराज शाह उर्फ सुधांशु पांडे।
विज्ञापन

2 of 4
सुधांशु पांडे - फोटो : Instagram
दरसअल, दिवाली के मौके पर उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपने एक्सपेरिमेंटल कपड़ों वाला एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह टॉपलेस होकर मिठाई खाती दिखाई दे रही थीं। त्योहार के मौके पर उर्फी का बोल्ड अंदाज देख सुधांशु पांडे भड़क गए। उन्होंने उर्फी पर कमेंट करते हुए उन्हें घटिया तक बता दिया।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक दम दिखा चुकी हैं पूजा, बच्चे की डिमांड बनी थी पहली शादी टूटने की वजह!
 
विज्ञापन

3 of 4
सुधांशु पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
सुधांशु ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं उस इंसान (उर्फी जावेद) को फॉलो नहीं करता हूं, फिर मुझे रोज इस तरह की घटिया चीजें देखने को मिलती हैं। मुझे यह सब देखकर काफी गुस्सा आता है। दिवाली जैसे पावन मौके को इस तरह घटिया मजाक के जरिए कैसे प्रमोट कर सकते हैं। भगवान के लिए शर्म करें। वहीं, अब उर्फी जावेद ने सुधांशु पांडे पर निशाना साधा है।

यह भी पढ़ें: जया बच्चन के लिए श्लोक गीत गाकर की थी करियर की शुरुआत, इस वजह से फिल्मी गानों से हो गईं दूर
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने भी सुधांशु की ही तरह इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, - ये कैसी आयरनी (व्यंग्य) है? 'अनुपमा' सीरियल महिला सशक्तिकरण के बारे में है। सीरियल में दिखाया जाता है कि महिला समाज के द्वारा सेट की गई विचारधारा को तोड़ती है। लेकिन सुधांशु पांडे क्या तुम अपना शो ही नहीं देखते हो? काश कुछ सीखा होता। 

यह भी पढ़ें: जब विपक्ष को फेल करने के लिए इंदिरा गांधी ने लिया रोमांटिक फिल्म का सहारा, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें