फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Splitsvilla 14: बोल्ड अंदाज में उर्फी ने ली एमटीवी स्प्लिट्सविला में एंट्री, कंटेस्टेंट्स को धमकाती आईं नजर

Thu, 17 Nov 2022 10:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अतरंगी फैशन सेंस और बयानों के कारण सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद अपने काम से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों की नजरों में बनी रहती हैं। उर्फी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जो उन्हें नेटिजन्स के निशाने पर ले आता है। सोचिए अगर यही उर्फी जावेद किसी शो में पहुंच जाएं और वहां खूब धमाल मचाएं। अगर आपने कभी ऐसा सोचा है तो आपकी यह सोच सच्चाई में तब्दील होने जा रही है। दरअसल, इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद एक रियलिटी शो में एंट्री मारने जा रही हैं। यह शो और कोई नहीं बल्कि एमटीवी का पॉपुलर शो स्प्लिट्सविला है। यह हम नहीं स्प्लिट्सविला का हाल ही में जारी हुआ प्रोमो कह रहा है।   
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
हाल ही में एमटीवी स्पिल्ट्सविला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया है। यह प्रोमो लोगों के लिए बहुत ज्यादा सरप्राइजिंग है क्योंकि इसमें उर्फी जावेद ने एंट्री मारी है। दरअसल, जारी हुए प्रोमो में उर्फी जावेद अपने अनोखे और बोल्ड अंदाज में शो में एंट्री लेती नजर आ रही हैं। टू पीस पहने उर्फी की स्पेशल एंट्री ने वहां मौजूद सभी सदस्यों को चौंका दिया। उर्फी के आने की उम्मीद सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स को भी नहीं थीं।
Mother Life Based Movies: मां के संघर्ष को बखूबी दिखाती हैं ये फिल्में, जानिए कौन से ओटीटी पर हैं मौजूद
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
एमटीवी द्वारा जारी किए गए इस प्रोमो में उर्फी जावेद अपने आप को सबके सामने इंट्रोड्यूस करती नजर आ रही हैं। उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'हाय आई एम उर्फी जावेद। आपने यहां मेरे आने की उम्मीद बिल्कुल नहीं की होगी न? पर अब मैं आ रही हूं। मैं बॉम्ब लेकर आउंगी....मैं खुद एक पटाखा हूं, मुझे खुद नहीं पता कि कब कहां फट सकती हूं।' इस प्रोमो ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 


Uunchai Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' की मजबूत पकड़ बरकरार, सातवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
शो के पहले दिन ही उर्फी का कंटेस्टेंट साक्षी से झड़प देखने को मिली है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि साक्षी ने उर्फी के स्टाइल को लेकर कुछ पर्सनल कमेंट किया, जिसके जवाब में उर्फी ने भी उन्हें अपने तरीके से चुप करा दिया। शो की होस्ट सनी लियोनी जहां कंटेस्टेंट्स को टास्क देती नजर आईं, वहीं शो के पहले ही दिन लड़कियों के बीच जबरदस्त हाथा पाई देखने को मिली। इस लड़ाई की वजह से टास्क रोक दिया जाता है। 
Anil kapoor: 'जोशीले' अनिल को आज भी बेहद पसंद हैं मीनाक्षी शेषाद्री, पुरानी तस्वीर साझा कर लिख दी दिल की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें