सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा पति राजीव सेन के साथ लंबे समय से चली आ रही तकरार के बाद अपनी बेटी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गई हैं। चारु ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भले ही उनका घर छोटा हो लेकिन उनके और उनकी बेटी के लिए काफी है। अपनी बेटी के साथ नए घर में आकर चारु बहुत खुश हैं। इस वीडियो में चारु ने अपने घर की झलक भी दिखाई है जिसमें लीविंग हॉल और उनकी बेटी जियाना के खेलने की जगह नजर आ रही थी। साथ ही उन्होंने खुद के क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की जगह भी वीडियो में दिखाई है।
Drishyam 2 On OTT: जबरदस्त है मोहनलाल की क्राइम-थ्रिलर ‘दृश्यम 2’, जानिए कहां देख सकते हैं यह फिल्म