अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद आए दिन अपने बोल्ड लुक्स के कारण चर्चाओं में बनी रहती हैं। इन लुक्स की वजह से ही उर्फी को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। इतना ही नहीं उन्हें इस वजह से धमकियां भी मिल चुकी हैं। लेकिन वह इनसे प्रभावित न होकर आए दिन सबको बड़ी बेबाकी से लताड़ती नजर आती हैं। इसी क्रम में आज अभिनेत्री ने एक बार फिर बेबाक और बिंदास अंदाज से एक महिला को सोशल मीडिया पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। उस महिला के वीडियो के साथ-साथ उर्फी जावेद रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है।