टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 16' फिल्म निर्माता साजिद खान की मौजूदगी के कारण शुरुआत से ही विवादों में रहा है। उनके खिलाफ एक बार फिर इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसिस ने मोर्चा खोल दिया है। इन्हीं में से एक शर्लिन चोपड़ा हैं। दरअसल, साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा पुलिस कंप्लेंट करने पहुंची थीं। लेकिन शर्लिन की यह बात राखी सावंत को खटक गई थी और ड्रामा क्वीन ने शर्लिन का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी, जो अब कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गई है। राखी ने शर्लिन के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर मानहानि का केस कर दिया है।