टीवी इंडस्ट्री के लिए उपासना सिंह कोई नया नाम नहीं। कई फिल्मों में नजर आ चुकीं उपासना कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में पिंकी बुआ के नाम से भी पहचानी जाती है। 2016 में उनकी शादी उस वक्त चर्चाओं में आई जब अपने एक्टर पति नीरज भारद्वाज से वो तलाक लेने वाली थीं। अब इस पूरे विवाद में ट्विस्ट आ चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल, उपासना सिंह और एक्टर नीरज भारद्वाज ने 2009 में एक-दूसरे से शादी की थी और यह कपल कथित रूप से पिछले चार वर्षों से अलग रह रहा था। बीच में दोनों के तलाक लेने की खबर आई थी। मगर अब चर्चा है कि दोनों बातचीत कर आपसी मतभेदों को सुधारने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बॉम्बे टाइम्स के साथ हुई बातचीत में उपासना ने बताया कि, 'झगड़े किस रिश्ते में नहीं होते। हमारे बीच भी हुए। मेरे पति बहुत टेंपरामेंटल हैं। उनको अपनी कही हुई बात का दुख है, लेकिन यह स्पष्ट करने में बहुत देर हो चुकी थी। मैं अपने व्यक्तिगत बातों को मीडिया के सामने रखने से ज्यादा नाराज थी।
4 of 5
उपासना के हसबैंड और टीवी एक्टर नीरज ने कहा कि, 'हमें महसूस हुआ कि एक-दूसरे से बात करने के बजाय, हमने बाहरी लोगों की बातें सुनी, जिससे हमारे बीच मतभेद और बढ़ गया। हमारा इगो बार-बार हमारे सामने आ जाता था, जिसने हमारे रिश्ते को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, लेकिन अब सब ठीक है।
पंजाब के होशियारपुर की उपासना ने टीवी सीरियल 'ऐ दिल-ए नादान' में एक्टर नीरज भारद्वाज के साथ काम किया। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और शादी का फैसला कर लिया। साल 2009 में दोनों ने शादी की।