टेलीविजन का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस लोगों को खासा पसंद है। इस सीरियल में हर रोज दर्शकों को नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। वहीं, कंटेस्टेंट के बीच होती तकरार और नोंक- झोंक इस शो में मसाले का काम करती है। दर्शकों पर इस शो का इतना गहरा प्रभाव है कि शो खत्म होने के बाद भी वे इसके प्रतिभागियों को लगातार फॉलो करते हैं। इस शो के कंटेस्टेंट अक्सर लोगों के साथ अपनी फोटोज और लाइफ अपडेट शेयर करते रहते हैं। हालांकि, इस शो से जुड़े कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। आइए आज जानते हैं बिग बॉस के उन प्रतिभागियों के बारे में जो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस के 13वें सीजन के विजेता रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला का इसी महीने निधन हो गया। सिद्धार्थ ने 2 सितम्बर को अपने ओशिवारा के फ्लैट में अंतिम सांस ली। 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।