टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल घर- घर में पसंद किए जाते हैं। इन शोज में दिखाई जाने वाली कहानी और किरदार लोगों को इतने पसंद आते हैं कि वह खुद को इससे जोड़ लेते हैं। टीवी सीरियल्स के इसी क्रेज को देखते हुए इसके निर्माता भी तरह-तरह की कहानियां दर्शकों के लिए प्रसारित करते हैं। इन टीवी शोज में से कई कहानी ऐसी होती है, जो खुद में नई और बाकी सीरियल से हटकर होती है। लेकिन कई बार कुछ टीवी शोज ऐसे भी होते हैं, जिनकी कहानियां जानी पहचानी लगती है। दरअसल, टेलीविजन के कई सीरियल की कहानी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों की कहानी पर आधारित होती है। ऐसे में दर्शकों को इन शोज की कहानी जानी पहचानी सी लगती है। आइए जानते हैं टेलीविजन के ऐसे ही कुछ टीवी सीरियल्स के बारे में-
फना- इश्क में मर जावा
कलर्स चैनल पर जल्द ही शुरू होने वाले टीवी शो फना- इश्क में मर जावा इन दिनों काफी चर्चा में है। जैन इमाम और रीम समीर शेख स्टारर यह शो शाहरुख खान और जूही चावला की सुपरहिट फिल्म डर की कहानी पर आधारित है।