फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs: आर्थिक तंगी से जूझ चुके हैं ये टीवी सितारे, लिस्ट में रश्मि देसाई से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक शामिल

Wed, 03 Jan 2024 03:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी की दुनिया में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्हें एक समय पर आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। इन सितारों की लिस्ट में रश्मि देसाई से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक का नाम शामिल है।
 
विज्ञापन
1 of 6
टीवी स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
टीवी इंडस्ट्री के सितारे हर मामले में बॉलीवुड के कलाकारों को टक्कर देते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे भी कई स्टार्स हैं जो कि बेशुमार दौलत के मालिक हैं। इन टीवी स्टार्स की लाइफस्टाइल को हर कोई फॉलो करना चाहता है। हालांकि, टीवी की दुनिया में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्हें एक समय पर आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। इनमें से कुछ की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि इन्हें गुजारा करने के लिए अपना घर और गाड़ी बेचनी पड़ गई थी। साथ ही एक कलाकार ने तो मौत को गले लगा लिया। आइए आर्थिक तंगी से जूझ चुके टीवी स्टार्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं- 
विज्ञापन

2 of 6
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : सोशल मीडिया

उवर्शी ढोलकिया

टीवी इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वालीं उवर्शी ढोलकिया ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। उन्होंने टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का किरदार निभाया था। इस रोल को निभाने के बाद उवर्शी ढोलकिया घर-घर में फेमस हो गईं। हालांकि, शो खत्म होने के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पास बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रश्मि देसाई

टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने भी अपनी खास पहचान बनाई है। अदाकारा 'तपस्या' के रूप में घर-घर में फेमस हो गईं। रश्मि की गिनती टेलीविजन इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में होती है। हालांकि, एक वक्त पर अभिनेत्री बैंकरप्ट हो गई थीं। इस बात की जानकारी 'बिग बॉस 13' में उनके एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान ने दी थी।

12th Fail: 12वीं फेल के इस सीन में IPS मनोज शर्मा और IRS श्रद्धा जोशी का है कैमियो? क्या आपने किया नोटिस
 

4 of 6
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मनमीत ग्रेवाल

टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे लंबे वक्त से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इस वजह से उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया था। बता दें कि मनमीत के दोस्त ने भी पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। उनके पास भी पैसों की कमी हो गई थी।

Palak-Orry: वायरल व्हाट्सएप चैट पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया पलक तिवारी से किस बात को लेकर हुई उनकी लड़ाई
विज्ञापन

5 of 6
आसिफ शेख - फोटो : सोशल मीडिया

आसिफ शेख

इस लिस्ट में टीवी के लोकप्रिय अभिनेता आसिफ शेख का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो काम ना मिलने की वजह से उनके पास पैसों की कमी हो गई थी, ऐसे में उन्हें अपनी सोने की चेन तक बेचनी पड़ गई थी।

Ira Nupur Wedding Live: आयरा खान के हाथ में रच रही मेहंदी, कुछ ही देर में नूपुर शिकरे की बनेंगी दुल्हनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सायंतनी घोष - फोटो : social media

सायंतनी घोष 

'नागिन 4' में नजर आईं अभिनेत्री सायंतनी घोष ने भी आर्थिक तंगी झेली है। कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से सायंतनी मुश्किलों में फंस गई थीं। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लॉकडाउन ने कारण शूटिंग बंद हो गई थी, जिस वजह से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें