फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Stars: शोहरत पाने के लिए इन टीवी सितारों ने बदला अपना नाम, किसी को मिली सफलता तो कोई नहीं बना पाया मुकाम

Thu, 20 Oct 2022 11:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रश्मि देसाई, निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की दुनिया में हर कोई अपना नाम कमाना चाहता है। छोटे पर्दे के सितारें हों या बड़े पर्दे के सभी शोहरत पाना चाहते हैं और इसे पाने के लिए वह अलग-अलग तरह के तरीके भी अपनाते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले अपने नाम बदले और आज सिनेमा जगत का जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ बॉलीवुड के सितारों के साथ ही नहीं है, टीवी के भी ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने एक्टिंग में अपना सिक्का जमाने के लिए अपने नाम बदल दिए हैं। कुछ ने शोहरत पाने के लिए ऐसा किया, तो कुछ को अपना नाम पर्सनालिटी के हिसाब से सही नहीं लगता था। आज इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। रश्मि ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। वहीं, उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपने नाम को बदलकर रश्मि देसाई कर दिया था। रश्मि का असली नाम दिव्या देसाई है। 

Sherlyn Chopra: शिकायत दर्ज कराने के बाद साजिद खान पर फिर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
विज्ञापन

3 of 6
करणवीर बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
करणवीर बोहरा
टीवी जगत के जाने माने कलाकार करणवीर बोहरा ने भी इंडस्ट्री में आने से पहले अपने नाम को बदल दिया था। अभिनेता का असली नाम मनोज वोहरा था, जिसे उन्होंने बदलकर करणवीर बोहरा कर लिया।

Kantara: कर्नाटक सरकार पर चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देखने के बाद 'दैव नर्तकों' के लिए की बड़ी घोषणा

4 of 6
रिद्धिमा तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
रिद्धिमा तिवारी
रिद्धिमा तिवारी कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। रिद्धिमा का असली नाम श्वेता तिवारी है, लेकिन इस नाम की वजह से काफी कंफ्यूजन हो जाता था। क्योंकि इंडस्ट्री में पहले से ही श्वेता तिवारी थीं, ऐसे में उन्होंने अपना नाम बदलकर रिद्धिमा तिवारी कर दिया। 

RRR: आरआरआर के कायल हुए डेनियल क्वान, फिल्म की तारीफ करते हुए कहा- मैं गलत देश में काम कर रहा

 
विज्ञापन

5 of 6
निया शर्मा - फोटो : Instagram
निया शर्मा
निया शर्मा इन दिनों 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही हैं। निया का असली नाम नेहा शर्मा था, जो उन्हें अपनी पर्सनालिटी के हिसाब से सही नहीं लगता था। ऐसे में उन्होंने अपना नाम निया शर्मा रख लिया।

Dream Girl 2: अब अगले साल ईद पर नहीं आएगी ‘ड्रीम गर्ल पूजा’, आयुष्मान की फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टिया बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
टिया बाजपेयी
2005 में सारेगामापा की फाइनलिस्ट रहीं टिया बाजपेयी बेहतरीन गायिका हैं। टिया ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत कर फिल्मों में भी हाथ आजमाया था। सफलता पाने के लिए अभिनेत्री ने अपने नाम ट्विंकल बाजपेयी को बदलकर टिया बाजपेयी रख दिया था। टिया कुछ फिल्मों में भी नजर आईं, लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं रहीं और अब काफी समय से अभिनय की दुनिया से दूर हैं।

Bollywood Gossips: जब ‘सीता’ को भगवान समझ पैरों पर बीमार बच्चे रख देते थे लोग, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें