फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tv Couples: शादी से ज्यादा इन सितारों के टूटते रिश्तों ने बटोरीं सुर्खियां, तलाक को लेकर खूब मचा बवाल

Wed, 02 Nov 2022 04:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दलजीत कौर, शालीन भनोट, निशा रावल,करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस दुनिया में रिश्तों के बनने और बिगड़ने के कई किस्से और कहानियां अक्सर सामने आते रहते हैं। यहां ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी रियल लाइफ लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी होती है। लेकिन इनका यह 'इश्क वाला लव' ज्यादा नहीं चल पाया और कुछ समय बाद ही टूटने के कगार पर आ गया। टीवी जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी शादी से ज्यादा उनके टूटते हुए रिश्ते ने सुर्खियां बटोरी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
करण मेहरा-निशा रावल
करण मेहरा और निशा रावल भी अपने तलाक को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। करण और निशा दोनों ने ही एक-दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। करण का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, तो निशा ने मीडिया के सामने आकर अपनी चोट के निशान दिखाई थे। वहीं, करण मेहरा जॉनी डेप और एंबर हर्ड जैसी अपने केस की भी स्ट्रीमिंग कराना चाहते हैं।

TV Actresses: सोशल मीडिया तक सिमटी टीवी की इन बहुओं की जिंदगी! हिट सीरियल देकर घर-घर में बनाई थी पहचान
विज्ञापन

3 of 5
शालीन भनोट-दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
शालीन भनोट-दलजीत कौर
शालीन और दलजीत ने कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2009 में शादी की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 2015 में उन्होंने बदसूरत नोट पर तलाक ले लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि अभिनेत्री को अभिनेता द्वारा कथित तौर पर पीटा गया था। उन्होंने कहा कि उनका परिवार दहेज की मांग करता रहा। वहीं, अब दोनों के बीच चीजें अपने बेटे के वजह से थोड़ी बेहतर हैं।

Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा को नो मेकअप लुक में देख हैरान हुए फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

4 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी-अभिनव कोहली
श्वेता तिवारी 2019 में अभिनव कोहली से अलग हो गई थीं। अभिनेत्री की यह दूसरी शादी थी, जो असफल रही। श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक ने अभिनव के खिलाफ शिकायत की कि कैसे उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। हालांकि अभिनव कोहली ने उनके दावों का खंडन किया था। उन्होंने श्वेता तिवारी पर रेयांश (अभिनव-श्वेता का बेटा) से मिलने का पर्याप्त अधिकार नहीं देने का आरोप लगाया था। इसके अलावा अभिनव पर मारपीट के आरोप भी लगे थे।

Priyanka Chopra: मोरबी दुर्घटना पर प्रियंका ने जताया शोक, पोस्ट साझा कर कहा- जिन लोगों का आज निधन हुआ है...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
राजीव सेन-चारू असोपा 
राजीव सेन और चारू असोपा अपनी शादी के बाद ही सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों अपने शादी को दूसरा मौका देने के लिए साथ आए थे, लेकिन अब दोबारा से वह एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। यहां राजीव का कहना है कि चारू झूठ बोल रही हैं और उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए, तो चारू ने प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। दोनों आए दिन अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं।

Sapna Choudhary: अपना करियर भुला पति के प्रमोशन में जुटीं सपना चौधरी! हर रोज कर रहीं यह काम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें