फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actresses: सोशल मीडिया तक सिमटी टीवी की इन बहुओं की जिंदगी! हिट सीरियल देकर घर-घर में बनाई थी पहचान

Wed, 02 Nov 2022 02:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी एक्ट्रेसिस - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की दुनिया भी बॉलीवुड की तरह ही  चकाचौंध भरी और रंगीन होती है। धीरे-धीरे इनसे जुड़े सितारों की पॉपुलैरिटी भी बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर देने लगे हैं। मौजूदा वक्त में ऐसे बहुत से टीवी सेलेब्स हैं, जो अपने सीरियल्स को अपनी अदाकारी से हिट बना रहे हैं। बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो किसी जमाने में सबकी पसंदीदा और टॉप एक्ट्रेस थीं। लेकिन अब वह छोटे पर्दे से कहीं गायब हैं, यह एक्ट्रेसिस किसी भी सीरियल में नहीं आ रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हरदम अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में हम आपको इस रिपोर्ट में आज उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी अब सोशल मीडिया तक सिमटकर रह गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्राची देसाई - फोटो : Instagram
प्राची देसाई
अपने जमाने में प्राची देसाई टीवी इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम रही हैं। अपनी खूबसरती से लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली प्राची ने टीवी में काम करने बाद अपना सिक्का बॉलीवुड में जमाने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहीं। टीवी सीरियल 'कसम से' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। साल 2006 में टीवी पर आया यह सीरियल बहुत पॉपुलर हुआ था। इसमें वह राम कपूर के साथ नजर आई थीं। 'कसम से' से मिली प्रसिद्धी के बाद उन्होंने बॉलीवुड की बस पकड़ ली थे। कई बड़े स्टार्स और बड़ी फिल्मों में काम करने के बावजूद आज प्राची देसाई लाइमलाइट से दूर रह रही हैं। हालांकि लोगों को अभी भी कभी कभार सोशल मीडिया पर उनकी झलक देखने को मिल जाती है।
अपने जन्मदिन पर क्या है शाहरुख खान का प्लान? जानिए किंग खान कैसे मनाएंगे अपना 57वां बर्थडे
विज्ञापन

3 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Instagram
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की पॉपुलर और पसंदीदा बहूओं में से एक हैं। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे सुपरहिट सीरियल्स में लीड किरदार निभाने वाली दिव्यांका को किसी प्ररिचय की जरूरत नहीं है। लेकिन अब सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही खबरों में बने रहने की कोशिश करती रहती हैं। इस समय वह छोटे पर्दे की दुनिया से पूरी तरह गायब हैं।
रील और रियल लाइफ दोनों में 'किंग ऑफ रोमांस' हैं शाहरुख खान, जानिए क्यों?

4 of 6
हिना खान - फोटो : insta
हिना खान
स्टार प्लस पर कई वर्षों से प्रसारित हो रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि अक्षरा को भला कौन भूल सकता है। अपनी मासूमियत से इस सीरियल में हिना ने सबका दिल कुछ इस तरह जीता कि वह आज भी सबके मन बसा है। आज भी हिना खान को इसी नाम से ज्यादा जाना जाता है। इसके बाद हिना 'बिग बॉस' से लेकर फिल्मों तक में नजर आ चुकी हैं लेकिन फिलहाल वu सिर्फ सोशल मीडिया पर ही दिखती हैं।
मन्नत को सजाने में गौरी खान को लगा था चार साल का समय, किंग खान के जन्मदिन पर देखें बंगले की खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 6
लता सबरवाल - फोटो : सोशल मीडिया
लता सबरवाल
लता सबरवाल भी हिना खान की तरह ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आई थीं। वह हिना खान की मां के किरदार में थीं और दर्शकों ने इस रोल को काफी पसंद भी किया गया था। इस रोल से एक्ट्रेस को घर-घर में काफी पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन आज लता सबरवाल भी एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक ले चुकी हैं और सोशल मीडिय पर ही छाई रहती हैं।
'द किंग इज बैक', 'पठान' के टीजर में SRK को देख बोले फैंस, सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रभास की 'साहो' से तुलना
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चारू असोपा - फोटो : insta
चारू असोपा
‘मेरे अंगने में’ जैसे हिट सीरियल में नजर आईं चारू असोपा फिलहाल काफी समय से सीरियल्स की दुनिया से दूर हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने पति राजीव सेन पर कई गंभीर आरोप लगा चुकीं चारू उनसे तलाक लेने जा रही हैं। इन सबके बाद भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उसी वजह से वह लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं। 
शाहरुख खान ने साझा किया 'पठान' का नया पोस्टर, दमदार लुक में आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें