रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) 33 साल बाद टीवी पर फिर से लौट आई है। इस शो की दोबारा वापसी पर दर्शक उत्साहित हैं और वो लगातार सोशल मीडिया पर 'रामायण' देखते हुए तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस बीच 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अरुण अपने पूरे परिवार के साथ 'रामायण' देखते हुए नजर आ रहे हैं।