फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Serials Updates: अभिमन्यु को याद कर दुखी हुई अक्षु और पाखी की जिंदगी में आएगा तूफान, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट

Sat, 18 Jun 2022 04:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
टीवी हमारी जिंदगी का एक अटूट हिस्सा बन गया है। सिनेमाघर, ओटीटी के बावजूद इसकी व्यूअरशिप में जरा भी गिरावट नहीं देखने को मिलती है। इस व्यूअरशिप में एक बड़ा हाथ रोजाना प्रसारित होने वाले सीरियल्स का है,जिनमें आते ट्विस्ट एंड टर्न्स की वजह से दर्शक इनकी कहानी में खो जाते हैं। इन्हीं ट्विस्ट की वजह से अनुपमा लगातार पहले नंबर पर बना हुआ है। इन टीवी शो में एक ही कहानी को लगातार कई दिनों तक खींचने की वजह से दर्शकों को बोरियत होने लगती है। कुछ भी नया मसालेदार और चटपटा देखने को नहीं मिलता है। ऐसे  में हम आपके लिए आज के टॉप 5 टीवी शो के लेटेस्ट अपडेट लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद शायद आपको इन शोज को देखने की जरुरत न पड़े।    
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media
अनुपमा
स्टार प्लस के नंबर वन सीरियल 'अनुपमा' का आज रात का एपिसोड बहुत धमाकेदार होने वाला है। आज अनुपमा के घर कुछ नया होने जा रहा है। आज आखिरकार, बरखा के कहने पर अंकुश अनुज से उसका बिजनेस ज्वाइन करने के लिए पूछ लेगा, जिसके लिए अनुज हां कर देगा। एक तरफ अनुज और अंकुश ऑफिस जाने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो दूसरी तरफ अनुपमा भी अपनी डांस एकेडमी के लिए निकलती है। लेकिन यह बात बरखा को कुछ रास नहीं आती है और वह अनु से तरह-तरह के सवाल करती है। पाखी ने अपने फोन पर बरखा के भाई अधिक की तस्वीर लगा रखी, जिसे वनराज देखने ही वाला होता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वनराज पाखी के फोन में इन दोनों की फोटो देख पाएगा या नहीं।    
विज्ञापन

3 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज आप देखेंगे कि अभिमन्यु अक्षरा के साथ बिताए पलों को याद करके परेशान हो जाता है। मंजरी, जब अभि से बात करने की कोशिश करती है, तो वह वहां से चला जाता है। मंजरी अक्षु को कॉल करती है लेकिन अक्षरा उससे अपनी और अभि की लड़ाई के बारे में झूठ बोलती है। जहां एक तरफ अक्षरा ने इस बार तय किया है कि वह अभिमन्यु को नहीं मनाएगी, वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु भी ऐसा ही सोच रहा है।  

4 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
आज के एपिसोड की शुरुआत मानसी के बेचैन होने से होती है और वह घर छोड़ने का फैसला करती है और तय करती है कि वह अब वृद्धाश्रम में रहेगी। लेकिन पाखी उसे याद दिलाती है कि वह उसकी बहू है और वह उसे कहीं नहीं जाने देगी। जहां एक तरफ पाखी मन ही मन विराट को वापस पाने का प्लान बना रही है, वहीं दूसरी तरफ सई और विराट अपने बच्चे को खोने के दर्द से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
Banni Chow Home Delivery - फोटो : social media
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' में युवान के पिता की बात सोच-सोचकर दादा जी की तबियत खराब हो जाती है और वह बन्नी की बात नहीं सुन पाते है। युवान बन्नी को निर्दोष साबित करने के लिए उसकी मदद करने का फैसला करता है और अपने भाई का फोन चुराने के लिए चला जाता है। इसके बाद वह बन्नी के पास जाने की कोशिश करता है लेकिन उसकी तबियल खराब हो जाती है और वह गिर जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुमकुम भाग्य - फोटो : social media
कुमकुम भाग्य
'कुमकुम भाग्य' के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि प्राची और सहाना रणवीर का घर छोड़कर जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। प्राची के इस फैसले ने रणवीर को परेशानी में डाल दिया है। वह इस बात से बहुत परेशान है कि वह परिवार के सभी सदस्यों के सामने प्राची की सच्चाई कैसे लाए। इसके साथ ही जब रिया को पता चलता है कि रणवीर ने उससे डिवोर्स पेपर्स साइन करा लिए हैं, वह अपने को चोट पहुंचाने की कोशिश करती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें