तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दुल्हा-दुल्हन बने जेठालाल-दयाबेन
लोगों के बीच पॉपुलैरिटी रखने वाले इस शो की हर बात, हर किस्सा और हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लेकिन इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी इस शो के कई किरदार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह चुके हैं। इसी लिस्ट में शो की मेन लीड 'दयाबेन' यानी दिशा वकानी भी शामिल हैं, जो पिछले पांच साल से शो से गायब हैं। उनकी मौजूदगी के बिना भी शो चल रहा है, लेकिन फैंस आज भी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते वर्षों में बीच-बीच में दयाबेन की वापसी की खबरें कई बार सामने आ रही हैं, लेकिन उनकी वापसी को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ भी कह पाना बहुत मुश्किल है। इन सबके बीच दयाबेन और जेठालाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर से कोई भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा है।