अभिनेता रजनीश दुग्गल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इंडस्ट्री में आने का दूर दूर तक ख्याल नहीं
जब रजनीश दुग्गल स्पोर्ट्स, पढ़ाई और दुकान में बिजी थे, उस समय दूर दूर तक इंडस्ट्री में आने का ख्याल तक उन्हें नहीं आया था। रजनीश दुग्गल कहते है, 'फिल्म ‘जिला गाजियाबाद' के निर्देशक आनंद कुमार के एक मित्र अक्सर मेरी दुकान के आसपास से गुजरते हुए मुझे देखते थे। एक दो बार उन्होंने देखा फिर मेरे दुकान पर आ गए और बोले, तुमको तो मुंबई में होना चाहिए। उनकी बात सुनकर मैं हंस रहा था क्योंकि मेरा कोई इंट्रेस्ट ही तब तक नहीं था। फिर एक बार मैं एक शादी में गया जहां मेरी मुलाकात दिल्ली की जानी मानी कोरियोग्राफर रश्मि रहमानी से हुई।'