करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : file photo
धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'इस धारावाहिक ने आठ साल पहले जिस तरह की बातचीत शुरू करवाई थी, अब वह दौर फिर से वापस आएगा। कहानी इस बार भी असद और जोया की होगी लेकिन मामला इस बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। सीरीज बनाने वाले निर्माता इसके पहले सीजन को ध्यान में रखकर उसकी साख को कायम रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आशा है कि जिस तरह टीवी पर इस शो को पसंद किया गया, वैसे ही ओटीटी पर भी दर्शकों को यह उतना ही पसंद आएगा। बहुत ही जल्द हम इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।'