फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 14: साल 2015 में होते होते रह गई थी एजाज खान की शादी, शो में बताया क्यों टूटा था रिश्ता

Thu, 26 Nov 2020 10:00 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan
बिग बॉस 14 में अभी तक एजाज खान एक मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे हैं। शो में एजाज खान और पवित्र पुनिया के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखी है हालांकि कई बार दोनों के बीच लड़ाइयां भी हुई हैं। एजाज खान ने अब अपने सिंगल होने की वजह का खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
एजाज खान, पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram
राहुल वैद्य ने एजाज से पूछा कि क्या कभी वे शादी के नजदीक पहुंचे थे? इस पर उन्होंने बताया कि साल 2015 में वे शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन एक महीना पहले ही सब खत्म हो गया। वे और उनकी मंगेतर उस मुद्दे को सुलझा नहीं पाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
एजाज खान - फोटो : कलर्स टीवी
एजाज कहते हैं कि 'साल 2015 में मेरी शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से एक महीना पहले सब खत्म हो गया। दोनों परिवारों के बीच कुछ मुद्दों पर बात उलझ गई थी, जिसे मैं और मेरी मंगेतर सुलझा नहीं पाए। ये उसकी गलती नहीं थी बल्कि हम दोनों की ही गलती थी। आपसी सहमति से हमने सब खत्म करने का फैसला लिया।'

4 of 5
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
एजाज कहते हैं कि 'मुझे नहीं लगता कि हम दोनों में से कोई भी तैयार था। बुनियादी मुद्दे थे। सब कुछ तय था और सब कुछ खत्म हो गया। वह चली गई और मैं सब कुछ हार गया। कुछ मसले हम लोग सुलझा नहीं पाए। मैं मानसिक बीमारी से निकल नहीं पा रहा था। ये लगातार चलने वाली प्रक्रिया थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
एजाज आगे कहते हैं कि 'कई बार ऐसा वक्त आता है, जब मैं अकेलेपन से डरता हूं। कभी-कभी मैं खुद से डरता हूं। 2015 से लेकर 2017 तक, दो साल मेरे लिए बहुत मुश्किल रहे। पर अब मुझे पता है कि थेरेपी करवाना अच्छा है। किसी दूसरे पर भरोसा करना अच्छा है। ये बहुत जरूरी है कि जो जैसा है, आप उसे उसी तरह स्वीकार करिए। मैं इसी तरह का हूं और इसी तरह का महसूस भी कर रहा हूं।‘

KBC 12: सीजन की तीसरी करोड़पति बनीं अनुपा दास, 1962 के युद्ध से जुड़े इस सवाल का दिया सही जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें