फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऑनस्क्रीन भाई-बहन को एक-दूसरे से हुआ था प्यार, 15 साल की शादी के बाद आई बुरी खबर

Tue, 21 Nov 2017 06:32 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
किरण करमारकर
टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल किरण करमाकर और रिंकू करमारकर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। किरण और रिंकू ने साल 2001 के टीवी शो 'कहानी घर घर की' में साथ काम किया था। सीरियल के सेट पर दोनों को प्यार हुआ और फिर शादी कर ली।
विज्ञापन

2 of 6
किरण करमारकर
अब खबरों की मानें तो दोनों की 15 साल की शादी टूटने वाली है। बॉम्बे टाइम्स की खबर के मुताबिक, रिंकू और किरण एक साल से अलग रह रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन इनके रिश्ते में आई दरार अभी तक खत्म नहीं हुई है। 

पढ़ें- हॉस्पिटल में ऐश्वर्या राय के साथ हुआ कुछ ऐसा, रोते हुए निकलीं बाहर
विज्ञापन

3 of 6
किरण करमारकर
सोर्स के मुताबिक, 'रिंकू और किरण दोनों समझदार हैं। लेकिन अब वो इस 15 साल के रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं। क्योंकि उनके बीच चल रहा मनमुटाव खत्म नहीं हो रहा है। दोनों का मानना है कि रोज लड़ाई से अच्छा है कि वे तलाक ले लें।'

पढ़ें- 19 की उम्र में 27 साल बड़े डायरेक्टर से की थी शादी, जानें क्या है सलमान और हेलन के रिश्ते की सच

4 of 6
किरण करमारकर
रिंकू और किरण नहीं चाहते हैं कि उनके बेटे पर रिश्ते का बुरा असर पड़े। इसलिए दोनों ने ही मीडिया के सामने अभी तक कुछ नहीं कहा है। बता दें कि सीरियल 'कहानी घर घर की' में दोनों ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
किरण करमारकर
दोनों ने साल 2002 में शादी कर ली। दोनों ही अपने टीवी करियर में सक्सेसफुल हैं। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी असफल हो गई। अब दोनों एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते। इसी साल जनवरी में खत्म हुए टीवी सीरियल 'ये वादा रहा' में अपने किरदार के लिए रिंकू ने बाल तक मुंडवा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किरण करमारकर
सीरियल में रिंकू निगेटिव रोल निभा रही थी। जब उनसे ये पूछा गया था कि आपके सिर मुंडवाने पर किरण का क्या रिएक्‍शन होगा तो उन्होंने कहा था, 'उन्हें ये आइडिया बिल्कुल पसंद नहीं था। मैंने उन्हें समझाया कि रोल के लिए ऐसा कर रही हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें