फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझे ये आठ कलाकार, किसी ने बेची सब्जी तो किसी ने लगाई मदद की गुहार

Mon, 21 Dec 2020 02:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रामवृक्ष गौर, राजेश करीर, सतीश कौल - फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना महामारी ने हर क्षेत्र पर बुरा असर डाला है। मनोरंजन उद्योग भी इससे अछूता नहीं रहा। लॉकडाउन की वजह से तीन-चार महीने सीरियल और फिल्मों की शूटिंग बंद रही। इस दौरान टीवी के कलाकारों से लेकर पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए मदद भी मांगी तो वहीं कइयों ने बताया कि निर्माता उन्हें बकाया पेमेंट नहीं दे रहे हैं। चलिए बताते हैं कि साल 2020 में कोरोना काल के दौरान किन किन कलाकारों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 9
राजेश करीर - फोटो : facebook/rajeshkaleer
'मंगल पांडे' और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राजेश करीर ने मई महीने में एक वीडियो पोस्ट कर बताया था कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने के चलते उनके पास रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पैसे नहीं थे। राजेश करीर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद उन्हें बहुत से लोगों ने मदद की।
 
विज्ञापन

3 of 9
आशीष रॉय - फोटो : facebook/ashieshroy
टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष रॉय का नवंबर में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। आशीष रॉय ने इसी साल मई महीने में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इंडस्ट्री और अन्य लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी। किडनी की समस्या के चलते उनका डायलिसिस चल रहा था। उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी। जनवरी 2020 में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

4 of 9
नुपुर अलंकार - फोटो : instagram/nupuralankar
टीवी अभिनेत्री नुपुर अलंकार को भी लॉकडाउन के दौरान आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका पैसा पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के घोटाले में फंस गया था और उनकी बीमार मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रेणुका शहाणे ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर नुपुर के लिए मदद मांगी थी।
विज्ञापन

5 of 9
जान खान - फोटो : instagram/zaan001
सीरियल हमारी बहू सिल्क में मुख्य किरदार निभाने वाले जान खान ने निर्माताओं पर बकाया पेमेंट नहीं देने का आरोप लगाया था। जिसकी वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि पिछले एक साल से उनके पैसे रुके हुए हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह सीरियल के प्रोड्यूसर पर भड़कते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन

6 of 9
चाहत पांडे - फोटो : instagram/chahatpandey_official
हमारी बहू सिल्क की अभिनेत्री चाहत पांडे ने जान खान के दावे का समर्थन किया। चाहत का भी यही कहना था कि निर्माताओं ने उनकी पेमेंट नहीं दी है। उन्होंने कहा कि उनकी सारी जमा राशि खत्म हो गई है लेकिन निर्माताओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन

7 of 9
सब्जी बेच रहे रामवृक्ष गौर - फोटो : अमर उजाला
टेलीविजन धारावाहिक बालिका वधू में बतौर सहायक निर्देशक काम करने वाले रामवृक्ष गौर को काम नहीं मिलने के चलते सब्जियां बेचनी पड़ीं। रामवृक्ष ने कहा था कि उन्हें किसी की दया की जरूरत नहीं है। वह सब्जियों का कारोबार कर रहे हैं और ये कारोबार भी किसी दूसरे कारोबार की ही तरह है। वह अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए ही सब्जी बेच रहे हैं और ऐसा करना कोई दोयम दर्जे का काम नहीं समझा जाना चाहिए।

 

8 of 9
सतीश कौल - फोटो : फाइल
बीआर चोपड़ा की महाभारत में ‘इंद्र’ की भूमिका निभा चुके अभिनेता सतीश कौल को भी पैसों की कमी से जूझना पड़ा था। वह एक्टिंग स्कूल चलाते थे जिस पर लॉकडाउन की वजह से ताला लग गया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पास घर के खर्च और दवाइयों तक के लिए पैसा नहीं बचा।
विज्ञापन

9 of 9
सोनल वेंगुरलेकर - फोटो : instagram/sonal_1206
सोनल वेंगुरलेकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया था कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें काफी आर्थिक समस्याएं हुई थीं। उन्होंने सीरियल ये तेरी गलियां के निर्माताओं पर पैसे नहीं देने के आरोप लगाए। लॉकडाउन के दौरान जब उन्होंने अपने ड्राइवर का हाल चाल लेने के लिए फोन किया तो उसने उन्हें मदद के तौर पर 1500 रुपये ऑफर किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें