टीवी की दुनिया भी बॉलीवुड की तरह ही चकाचौंध भरी और रंगीन होती है। धीरे-धीरे इनसे जुड़े सितारों की पॉपुलैरिटी भी बॉलीवुड सेलेब्स को टक्कर देने लगे हैं। मौजूदा वक्त में ऐसे बहुत से टीवी सेलेब्स हैं, जो अपने सीरियल्स को अपनी अदाकारी से हिट बना रहे हैं। बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो किसी जमाने में सबकी पसंदीदा और टॉप एक्ट्रेस थीं। लेकिन अब वह छोटे पर्दे से कहीं गायब हैं, यह एक्ट्रेसिस किसी भी सीरियल में नहीं आ रही हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हरदम अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में हम आपको इस रिपोर्ट में आज उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी अब सोशल मीडिया तक सिमटकर रह गई है।