टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड सेलेब्स को कड़ी टक्कर देते हैं। कई टीवी सितारे अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज कर चुके हैं। यहां तक कि उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है, लेकिन इनमें से कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने के कारण अपने चमकते करियर को बीच में ही छोड़ दिया। चलिए इस खबर में जानते हैं टीवी इंडस्ट्री के उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने शादी या प्रेगनेंसी के बाद ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया।