फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या पर शख्स ने की भद्दी टिप्पणी, अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा- 'बकवास को सहन नहीं करूंगी..'

Fri, 05 Jun 2020 05:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे और बड़े पर्दे के सितारे अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं, लेकिन कभी-कभी इन सितारों को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा जाता है। बहुत बार ट्रोलर्स अपनी हदों को पार कर देते जिसके चलते सितारों को उनके ऊपर बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी जाती है। ऐसा ही कुछ छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा ने एक ट्रोलर के साथ किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ऐश्वर्या सखूजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की। उनकी तस्वीर पर फैंस सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन चिराग नाम के एक सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐश्वर्या सखूजा को लेकर भद्दी टिप्पणी की। चिराग के इस कमेंट पर अभिनेत्री बुरी तरह से भड़क गई और उन्होंने मुंबई पुलिस को इसकी शिकायत कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या सखूजा ने चिराग के कमेंट का स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए मुंबई पुलिस को शिकायत की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह लिखना ठीक क्यों है? मैं क्यों चुपचाप यह सब सुनूं? क्यों इस बात को नजरंदाज करूं? यह कुछ लोगों को छोटी बात लगेगी लेकिन मैं इस बकवास को सहन नहीं करूंगी।' वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स भी अभिनेत्री के समर्थन में आते हुए चिराग की जमकर आलोचना कर रहे हैं। 
 
 

4 of 5
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया
Moin Kandloor नाम के यूजर ने ऐश्वर्या सखूजा को सपोर्ट करते हुए चिराग की जमकर आलोचना की। साथ ही अपने ट्वीट में लिखा, 'इसको मुंबई पुलिस के पास छोड़ आओ, अच्छी खातिरदारी और मेहमान नवाजी करेंगे इसकी'। Tehzeeb ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इसको छोड़ना मत उसको इस तरह की बकवास करने का कोई हक नहीं है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या सखूजा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा ऐश्वर्या सखूजा के सपोर्ट पर उनके और भी कई फैंस ने चिराग की आलोचना की। साथ ही अभिनेत्री के द्वारा मुंबई पुलिस को शिकायत करने को सही बताया है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या सखूजा छोटे के कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। दर्शकों ने उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया है।



पढ़ें: शनिवार को अमर उजाला वेबसाइट पर होगा लॉकडाउन पर बनी भारत बाला की फिल्म ‘उठेंगे हम’ का डिजिटल प्रीमियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें