फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी: विराफ पटेल ने सलोनी खन्ना संग रचाया विवाह, अंगूठी की जगह पहनाया रबर बैंड

Fri, 07 May 2021 02:54 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराफ पटेल, सलोनी खन्ना - फोटो : Social media
टीवी के जाने-माने एक्टर विराफ पटेल ने एक्ट्रेस सलोनी खन्ना से शादी कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने मुंबई के बांद्रा में कोर्ट मैरिज की है। बता दें कि ‘एक बूंद इश्क’ और ‘नामकरण’ एक्टर विराफ पटेल ने इसी साल फरवरी में सलोनी से सगाई की थी। दोनों की मुलाकात दो साल पहले एक ऑनलाइन शो के दौरान हुई थी। इसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
विराफ पटेल, सलोनी खन्ना - फोटो : Insatagram- @virafpp
विराफ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'इस शादी में उनके परिवार वाले जूम मीटिंग के जरिये शामिल हुए। काफी समय से हमलोग शादी करना चाहते थे, लेकिन समय को देखते हुए हमने कोर्ट मैरिज का फैसला लिया। इस वक्त यही किया जा सकता था।'
विज्ञापन

3 of 5
विराफ पटेल, सलोनी खन्ना - फोटो : Social media
उन्होंने आगे बताया कि 'शादी करने का उद्देश्य सिर्फ यही था कि हमलोग जिंदगी में साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। उम्मीद है कि हमारी शादी कामयाब होगी और हम अपने जीवन में काफी खुश रहेंगे।' बता दें कि विराफ की शादी की अनोखी बात ये थी कि उन्हें दुल्हन को अंगूठी की जगह रबर बैंड पहनाना पड़ा।

4 of 5
विराफ पटेल, सलोनी खन्ना - फोटो : Insatagram- @virafpp
इस मामले पर एक्टर ने बताया कि 'अभी कोरोना काल चल रहा है। सबकुछ बंद है। ऐसे में हमने जुगाड़ लगाया। सबसे अच्छी बात ये है कि सलोनी ने इसके लिए मुझे पीटा नहीं।' शादी की खबरें आने के बाद से दोनों चर्चा में हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराफ पटेल - फोटो : Insatagram- @virafpp
बता दें कि सलोनी खन्ना पंजाबी हैं और विराफ पटेल पारसी हैं। दोनों ही अलग कम्युनिटी से ताल्लुक रखने के बाद भी एक-दूसरे को काफी सम्मान और प्यार देते हैं। दोनों ने एक-दूसरे की भिन्नता को बखूबी स्वीकार किया है। विराफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'हम दोनों खाने के काफी शौकीन हैं। हम घर पर ही तरह-तरह के खाने का स्वाद लेते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें