फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरज धूपर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, कुंडली भाग्य के अभिनेता ने नोट साझा कर दी जानकारी

Thu, 16 Apr 2020 06:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dheeraj Dhoopar - फोटो : social media
छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता धीरज धूपर ने खुलासा किया है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक किया गया था। जिसका पता चलने के बाद उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई है। धीरज धूपर टीवी सीरिल्स कुंडली भाग्य, सुसराल सिमर और डांस इंडिया डांस का हिस्सा रह चुके हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने की जानकारी धीरज धूपर ने खुद सोशल मीडिया जरिए दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
धीरज धूपर - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज धूपर का इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट हैक हुआ था। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और ट्वीट पर एक नोट साझा करते हुए फैंस को अकाउट्स हैक होने की जानकारी दी। धीरज धूपर ने अपने नोट लिखा, 'सभी को हैल्लो, मैं आप सभी को बताना चाहूंगा कि मेरा फेसबुक पेज- अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था। हालांकि फेसबुक टीम को शिकायत करने के बाद हमने कल (14 अप्रैल) रिकवर कर लिया।'
विज्ञापन

3 of 5
धीरज धूपर और करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
धीरज धूपर ने आगे लिखा, 'इस दौरान मेरी ओर से आप सभी को भेजे गए अनचाहे मैसेज और स्क्रीनशॉट्स को नरजअंदाज कर दें। ये सब मेरे ध्यान तब आया जब मेरा एक और फैन क्लब पेज हैक हो गया। आप सभी से मेरा अनुरोध है कि आप मेरी इन बातों का ख्याल रखें।' धीरज धूपर ने फैंस उनके इस नोट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

4 of 5
Dheeraj Dhoopar, Vinny Arora - फोटो : social media
गौरतलब है कि धीरज धूपर ने छोटे पर्दे से कई सीरियल्स में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों की जीता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में कलर्स टीवी के सीरियल माता पिता के चरणों में स्वर्ग से की थी। इसके बाद वह स्टार प्लस के शो बहनें, सब टीवी के मिसेज तेंदुलकर जैसे कई सीरिल में नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह कुंडली भाग्य सीरियल में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dheeraj Dhoopar, Vinny Arora - फोटो : social media
बात करें धीरज धूपर की निजी जिंदगी की तो उन्होंने विन्नी अरोड़ा से शादी की है। इन दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। इन दोनों की मुलाकत की माता पिता के चरणों में स्वर्ग सीरियल के सेट पर हुई थी। 

पढ़ें: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने बच्चों के नाम को लेकर किया खुलासा, कहा- 'हमेशा मुस्लिम नाम..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें