टीवी के सैटेलाइट चैनलों पर पुनः प्रसारित होने वाले धारावाहिकों के निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस को भले ही कुछ ना मिल रहा हो, लेकिन राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे पौराणिक कथा पर आधारित धारावाहिक 'महाभारत' के निर्माताओं को इसका पूरा फायदा मिल रहा है। ये शो दूरदर्शन पर तो अच्छी खासी टीआरपी बटोर ही रहा है, यूट्यूब पर इसे प्रसारित करने वाले चैनल पेन शक्ति पर भी इसे लोग दुनिया भर में देख रहे हैं।