शीजान की दो बहनें और एक छोटा भाई
'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में तुनिशा के सह कलाकार शीजान खान की दो बहनें है और एक छोटा भाई अहान है। वह मेरठ के रहने वाले हैं और शीजान जिस समय काफी छोटे थे, तब उनके माता पिता एक-दूसरे से अलग हो गए थे। शीजान अपनी मां कहकशां के साथ मुंबई चले आए। वहीं, तुनिशा ने भी बहुत छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था।